विदेश

संघर्षविराम के बीच नया तनाव: होर्मुज में फिर भड़की चिंगारी, अमेरिका ने गिराए ईरानी ड्रोन

Hormuz Strait : अमेरिका ने शनिवार को दावा किया कि उसकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर उड़ रहे दो ईरानी हमलावर ड्रोन को मार गिराया. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक ये ड्रोन अंतरराष्ट्रीय समुद्री यातायात के लिए खतरा पैदा कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें निष्क्रिय किया गया.

सेंटकॉम ने कहा कि अमेरिकी सेना क्षेत्र में किसी भी खतरे का जवाब देने और अपने हितों की रक्षा के लिए तैयार है. इससे पहले भी अमेरिका ने कई ईरानी मिसाइलों और ड्रोन को रोकने का दावा किया था. अमेरिकी सेना के अनुसार कुवैत और बहरीन की दिशा में दागी गई सात बैलिस्टिक मिसाइलों में से छह को रोक दिया गया, जबकि एक अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी.

क्षेत्रीय सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

इस बीच कुवैत, बहरीन, मिस्र, जॉर्डन और कतर ने इन हमलों की निंदा करते हुए क्षेत्रीय सुरक्षा पर चिंता जताई है. वहीं ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का कहना है कि उसके हमले पहले की अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के जवाब में किए गए थे.

दोनों देशों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी

दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी हमलों को युद्ध-विराम का उल्लंघन बताते हुए इसकी आलोचना की है. मंत्रालय ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा सकती है. वहीं अमेरिकी सेना का कहना है कि उसने आगे के संभावित हमलों को रोकने के लिए ईरानी रडार ठिकानों को निशाना बनाया.

ये भी पढ़ें- ‘पेड्डी’ में जाह्नवी का लुक बना बहस का मुद्दा, कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button