Janhvi Kapoor Look Controversy : राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म पेड्डी रिलीज के बाद जहां बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में है, वहीं फिल्म में जाह्नवी कपूर के लुक और उनके किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स ने फिल्म में अभिनेत्री की प्रस्तुति और कॉस्ट्यूम्स पर सवाल उठाए हैं।
कपड़ों को लेकर उठे सवाल
सोशल मीडिया पर कुछ दर्शकों का कहना है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म में जाह्नवी का ग्लैमरस लुक और कुछ परिधान कहानी के माहौल से मेल नहीं खाते। फिल्म में जाह्नवी को गांव की एक लड़की के रूप मे दिखाया गया है ऐसे मे दर्शक सवाल उठा रहे हैं की कौन सी गांव की लड़की ऐसे परिधान पहनती है कई यूजर्स ने इसे “अनावश्यक ग्लैमर” बताते हुए आलोचना की है।
किरदार की प्रस्तुति पर भी नाराजगी
ट्रोलिंग केवल कपड़ों तक सीमित नहीं रही। दर्शकों के एक वर्ग ने आरोप लगाया कि फिल्म में जाह्नवी के किरदार को पर्याप्त गहराई नहीं दी गई और उसे केवल आकर्षण का केंद्र बनाकर पेश किया गया है और उनके किरदार को सेक्शुअलाइज करने की कोशिश की गई है।
जिम के कपड़ों मे शूट करने से करती हैं मना
जाह्नवी कपूर अक्सर गलत ऐंगल से शूट करने पर विरोध जताती रहती हैं। उन्होनें पैपाराजी को जिम के बाहर आकर गलत ऐंगल से शूट करने से भी कई बार मना किया है। जाह्नवी कहती हैं कि वो गलत ऐंगल से या शरीर से किसी विशेष भाग पर ज़ूम करके दिखाने से असहज महसूस करती हैं।
राज शमानी के शो में कही ये बात
कुछ वक्त पहले जाह्नवी कपूर राज शमानी के पॉडकास्ट में भी आई थीं, जहां उन्होंने साफ कहा था कि उन्हें फिल्मों में ज्यादा बोल्ड दिखाए जाने वाले सीन्स से तकलीफ है। जाह्नवी का कहना था- मेरा मानना है कि हर स्टेज पर ये पूछना बहुत जरूरी है कि मैंने क्या चीज की सहमति दी थी?
सोशल मीडिया पर जारी है बहस
फिल्म को लेकर दर्शकों की राय बटी हुई है। जहां कुछ लोग जाह्नवी के लुक और अभिनय की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स उनके किरदार और कॉस्ट्यूम डिजाइन को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में पेड्डी की कहानी के साथ-साथ यह विवाद भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये भी पढ़ें- लोनधारकों के लिए बड़ी खबर, RBI ने Repo Rate में नहीं किया कोई बदलाव, महंगाई बढ़ने की जताई आशंका
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









