बिज़नेस

कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा, घरेलू गैस सिलेंडर 913 रुपये पर बरकरार

LPG Cylinder Price : कमर्शियल कुकिंग गैस और CNG की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच LPG, CNG और PNG के दामों को लेकर चिंता बढ़ रही है. हालांकि, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 जून को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 42 रुपये और कोलकाता में 53.5 रुपये बढ़ाई गई. वहीं, दिल्ली में 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड LPG सिलेंडर का दाम 11 रुपये बढ़कर 821.5 रुपये हो गया. घरेलू उपभोक्ताओं के लिए कीमतें यथावत रखी गई हैं.

मार्च से 913 रुपये पर बनी हुई है कीमत

आपको बता दें कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत मार्च से 913 रुपये पर बनी हुई है. मार्च में इसमें 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. सरकार का कहना है कि ईंधन भंडार मजबूत करने और घरेलू आपूर्ति बनाए रखने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं.

सप्लाई लागत 1200 रुपये तक

हाल के महीनों में घरेलू LPG सिलेंडर की सप्लाई लागत बढ़कर करीब 1200 रुपये प्रति सिलेंडर तक पहुंच गई है, जबकि उपभोक्ताओं को यह 913 रुपये में मिल रहा है. सप्लाई लागत में वृद्धि की बड़ी वजह प्रोपेन के लिए सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस में हुई तेज बढ़ोतरी है.

भारत अपनी LPG जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है. सरकारी सूत्रों के अनुसार, वैश्विक कीमतों में वृद्धि के बावजूद भारत में घरेलू LPG की दरें क्षेत्र के कई पड़ोसी देशों की तुलना में कम बनी हुई हैं.

ये भी पढ़ें- लोनधारकों के लिए बड़ी खबर, RBI ने Repo Rate में नहीं किया कोई बदलाव, महंगाई बढ़ने की जताई आशंका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button