Assam CM Oath Ceremony : हिमंत बिस्वा सरमा ने असम सीएम पद की दूसरी बार शपथ ले ली है. उनके साथ 4 विधायक भी मंत्री बने हैं.
असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन को बड़ी जीत मिलने के बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ चार मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की. राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सुबह 11:45 बजे आयोजित समारोह में नई सरकार को शपथ दिलाई.
असम विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन ने कुल 102 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इनमें भारतीय जनता पार्टी ने अकेले 82 सीटें हासिल कर मजबूत प्रदर्शन किया.
रणजीत दास होंगे असम विधानसभा के नए अध्यक्ष
हिमंता बिस्वा सरमा के साथ शपथ लेने वाले नेताओं में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली, असम गण परिषद के अध्यक्ष अतुल बोरा, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के नेता चरण बोरो और बीजेपी विधायक अजंता नेओग शामिल हैं.
वहीं, बीजेपी के वरिष्ठ नेता रणजीत दास को असम विधानसभा का नया अध्यक्ष बनाया जाएगा. हिमंता बिस्वा सरमा ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि शपथ ग्रहण के बाद नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक भी आयोजित की जाएगी.
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए.
ये भी पढ़ें- जानिए भारत के किन राज्यों में मिलता है सबसे सस्ता सोना, लिस्ट आई सामने
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









