Smart Meter : उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। योगी सरकार ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर सिस्टम को लेकर बढ़ती शिकायतों के बाद बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य के करीब 75 लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड सिस्टम में बदला जाएगा, जिससे लोगों को बार-बार रिचार्ज करने और गलत कटौती जैसी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। यह बदलाव 9 मई की रात से शुरू होकर 10 मई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
सिस्टम को बदलने का लिया निर्णय
उपभोक्ताओं की लगातार शिकायत थी कि मीटर रीडिंग तेजी से बढ़ रही है और बिना वजह बैलेंस कट रहा है, जिससे बिजली बिल अधिक आ रहा है। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए सरकार ने इस सिस्टम को बदलने का निर्णय लिया है। नए सिस्टम के तहत अब उपभोक्ताओं को हर महीने उपयोग के आधार पर पोस्टपेड बिल मिलेगा। इससे रिचार्ज की झंझट खत्म हो जाएगी और पहले की तरह सामान्य बिलिंग प्रक्रिया लागू होगी।
बिजली विभाग सिक्योरिटी डिपॉजिट
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रीपेड मीटर में बचा हुआ बैलेंस सुरक्षित रहेगा और उसे अगले महीने के पहले पोस्टपेड बिल में एडजस्ट किया जाएगा। मीटर को पोस्टपेड में बदलने के बाद बिजली विभाग सिक्योरिटी डिपॉजिट भी लेगा, जिसे बिल में जोड़कर या किस्तों में वसूला जा सकता है।
मोबाइल नंबर अपडेट रखने की अपील
नए नियमों के अनुसार हर महीने 10 तारीख को बिल जारी किया जाएगा और उपभोक्ताओं को 15 दिन का समय भुगतान के लिए मिलेगा। तय समय में बिल न भरने पर बिजली कनेक्शन स्वतः काटा जा सकता है। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपने मोबाइल नंबर अपडेट रखने की अपील की है, ताकि बिल सीधे उनके फोन पर पहुंच सके। साथ ही ऑनलाइन पोर्टल और चैटबॉट के जरिए भी बिल देखने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
ये भी पढ़ें- अमीषा पटेल ने लगाई यंग एक्ट्रेसेस को फटकार, PR गेम की खोली पोल, कहा- दो फिल्में करके सुपरस्टार मत समझो
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









