Bollywood News : ‘गदर’ फेम अभिनेत्री Ameesha Patel एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार उन्होंने किसी फिल्म नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बॉलीवुड की नई पीढ़ी और पीआर कल्चर पर सवाल उठाए हैं।
अमीषा पटेल ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि आज के समय में कई नई अभिनेत्रियां खुद को “नंबर 1” और “सुपरस्टार” बताने लगी हैं, जबकि उनके करियर में अभी कोई बड़ी ब्लॉकबस्टर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीआर एजेंसियों के जरिए ऐसे टैग गढ़े जा रहे हैं, जो वास्तविक उपलब्धियों पर आधारित नहीं हैं।
अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि किसी कलाकार को तभी सुपरस्टार कहा जाना चाहिए जब उसने ऐसी फिल्में दी हों जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा हो। उन्होंने यह भी कहा कि आज 100 करोड़ की कमाई को बड़ी उपलब्धि मानना सही नहीं है, क्योंकि अब यह सामान्य हो चुका है।
अमीषा ने आगे अपने करियर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने ‘कहो ना प्यार है’, ‘गदर: एक प्रेम कथा’ और ‘गदर 2’ जैसी बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहकर रिकॉर्ड तोड़ सफलता देखी है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दर्शकों की भारी संख्या में भी रिकॉर्ड बनाए। इसके साथ ही उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘गदर 3’ का भी संकेत दिया और कहा कि यह फ्रेंचाइजी पहले से भी बड़े स्तर पर वापसी करेगी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमीषा पटेल आखिरी बार ‘गदर 2’ में नजर आई थीं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी और 2023 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल रही थी।
ये भी पढ़ें- Sanjeev Arora Arrested : पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार, दिल्ली मुख्यालय लेकर जाएगी ED
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









