Viral Video : सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें लोग अपने-अपने अकाउंट से शेयर भी करते हैं। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो इन दिनों काफी चर्चा में है।
इस वीडियो में एक छोटी बच्ची अपनी नानी की पेंटिंग बनाती नजर आ रही है। नानी सोफे पर आराम से लेटी होती हैं और बच्ची ने उनका एक ऐसा स्केच बनाया है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। पेंटिंग में भले ही मासूमियत है, लेकिन उसका अंदाज इतना अलग है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है।
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक अकाउंट से शेयर किया गया है और अब तक इसे हजारों लोग देख चुके हैं। लोग इस पर अलग-अलग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने इसे क्यूट बताया तो किसी ने मजाक में कहा कि यह पेंटिंग नहीं बल्कि ‘क्रिएटिव एक्सपेरिमेंट’ है। वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं और इसे खूब शेयर भी किया जा रहा है, जिससे यह इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है।
नोट- इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और हिन्दी खबर टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Munnakka Benefits : भीगे मुनक्के के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, सेहत के लिए बेहद फायदेमंद
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









