IPLखेल

IPL 2026 : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर टिकी फैंस की नजरें, आज तोड़ सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 43वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगे। यह मैच जयपुर के होम ग्राउंड पर खेला जाएगा, जहां सभी की नजरें राजस्थान के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से उन्होंने इस सीजन में खास पहचान बनाई है और लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं।

कई मुकाबलों में दिलाई मजबूत शुरुआत

वैभव सूर्यवंशी ने अब तक खेले गए मैचों में सिर्फ 167 गेंदों में 400 रन पूरे कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उनकी तेजतर्रार बल्लेबाजी ने राजस्थान रॉयल्स को कई मुकाबलों में मजबूत शुरुआत दिलाई है। फैंस भी उनके हर मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

टॉप रन स्कोरर की सूची में तीसरा स्थान

इस मुकाबले में अगर वैभव 26 रन और बना लेते हैं, तो वे ऑरेंज कैप की रेस में आगे निकल सकते हैं और अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ देंगे। मौजूदा समय में वह इस सीजन के टॉप रन स्कोरर की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

शतक और 2 अर्धशतक शामिल

अब तक वैभव ने 9 मैचों में 400 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनकी बल्लेबाजी का स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर रहा है, जो उनकी आक्रामक शैली को दर्शाता है।

414 रन के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद

वहीं इस लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा फिलहाल पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने 9 मैचों में 425 रन बनाए हैं। वहीं हेनरिक क्लासेन 414 रन के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या वैभव इस मुकाबले में बड़ा धमाका कर ऑरेंज कैप की रेस को और रोमांचक बना पाते हैं।

ये भी पढ़ें- Madhya Pradesh : जबलपुर के बरगी डैम में दर्दनाक हादसा, क्रूज डूबा, 9 की मौत, 28 लोगों को सुरक्षित बचाया

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button