Other States

पुणे में क्लोरीन गैस का रिसाव, 24 लोग अस्पताल में भर्ती, मचा हड़कंप

Pune News : पुणे के कोंढवा इलाके में गुरुवार तड़के उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक बंद पड़े केमिकल कंपनी से जहरीली क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। यह घटना शहर के गंगाधाम इलाके में हुई, जहां लंबे समय से बंद पड़े प्लांट के गोदाम में रखे क्लोरीन टैंक से अचानक गैस लीक होने लगी।

जानकारी के मुताबिक, देर रात जैसे ही गैस रिसाव की खबर मिली, दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल विभाग ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने सबसे पहले आसपास के इलाके को खाली कराया ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

हालांकि, हालात इतने आसान नहीं थे। गैस के प्रभाव को रोकने के लिए जब टैंक को पैच किया जा रहा था, उसी दौरान दो दमकलकर्मी खुद भी जहरीली क्लोरीन गैस की चपेट में आ गए। वहीं, आसपास रहने वाले लोग भी गैस के असर से अछूते नहीं रहे।

कुल मिलाकर इस हादसे में 24 लोग प्रभावित हुए, जिनमें 22 स्थानीय निवासी और 2 दमकलकर्मी शामिल हैं। सभी को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद तुरंत ससून जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक राहत की बात यह है कि सभी मरीज अब खतरे से बाहर हैं और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें : गजब! ड्यूटी छोड़ ‘फ्रेश’ होने गया सिपाही तो TSI से दर्ज करा दी रिपोर्ट, एसपी ने दिए जांच के आदेश  

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button