Shining Punjab : पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने Living India और Hindi Khabar पर दिए इंटरव्यू में विपक्षी दलों, बीजेपी, कांग्रेस, अकाली दल और नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने साफ कहा कि आम आदमी पार्टी काम की राजनीति करती है और 2027 में भी जनता उनके काम पर वोट देगी।
हटाने की उड़ाई गईं थी अफवाहें
राघव चड्ढा को लेकर उठे “सुपर सीएम” के सवाल पर मान ने कहा कि “हुकूमत वो करते हैं जिनका दिलों पर राज होता है”। उन्होंने कहा कि किसी के बड़े काफिले या सुरक्षा से कोई बड़ा नेता नहीं बन जाता। मान ने कहा कि पिछले चार सालों में कई बार उन्हें हटाने की अफवाहें उड़ाई गईं, लेकिन जनता का समर्थन उनके साथ रहा।
किसी एक-दो लोगों की पार्टी नहीं AAP
Raghav Chadha को लेकर चल रही चर्चाओं पर सीएम मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी किसी एक-दो लोगों की पार्टी नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों का संगठन है। उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई “धड़ा” नहीं है और उनका सिर्फ “पब्लिक कोटा” है।
चूर-चूर हो चुका है अकाली दल
अकाली दल और Sukhbir Singh Badal पर हमला बोलते हुए मान ने कहा कि अकाली दल “चूर-चूर” हो चुका है और अब उसकी हालत ऐसी है कि “अगर कमेटी बनानी पड़े तो सदस्य भी पूरे नहीं होंगे।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “25 साल राज करने का सपना दिखाने वाले अब भैंस और ताश की राजनीति कर रहे हैं।”
मजीठिया को लिया आड़े हाथों
Bikram Singh Majithia पर तीखा हमला करते हुए सीएम मान ने उन्हें “चिट्टा मजीठिया” कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे के फैलाव के पीछे अकाली शासन जिम्मेदार रहा। मान ने कहा कि “पंजाब की कई पीढ़ियां ड्रग्स की वजह से बर्बाद हुईं” और इस मामले में बड़े नेताओं पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रधानमंत्री बनने तक उधार बंद है
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मान ने कहा कि पंजाब कांग्रेस में “कई मुख्यमंत्री” हुए और पार्टी पूरी तरह गुटबाजी में फंसी रही। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने तक उधार बंद है।” मान ने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल से परेशान होकर ही पंजाब की जनता ने तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को चुना।
बीजेपी के तीन यार
बीजेपी पर हमला बोलते हुए सीएम मान ने कहा कि केंद्र सरकार एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए करती है। उन्होंने कहा कि “बीजेपी के तीन यार – ED, CBI और चुनाव आयोग” विपक्षी दलों पर दबाव बनाने का काम कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब के लोग लड़ने वाले हैं और किसी दबाव में आने वाले नहीं।
सीएम मान ने दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार दोबारा बनेगी और जनता 2027 में काम के आधार पर फैसला करेगी।
ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, जानिए कितना देना होगा टोल टैक्स, 12 जिलों को होगा फायदा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









