Punjab News : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज सहकारिता विभाग की कर्मचारी एसोसिएशन के साथ मुलाकात की और सर्विस रूल्स 1997, नए वेतनमानों तथा कर्मचारियों की अन्य मांगों से संबंधित मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
सकारात्मक हस्तक्षेप के लिए किया धन्यवाद
स्पीकर संधवां ने उनका मांग पत्र टिप्पणियों के लिए सहकारिता विभाग के सचिव को भेजा। एसोसिएशन ने स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के सकारात्मक हस्तक्षेप के लिए उनका धन्यवाद किया।
कई अन्य पदाधिकारी रहे उपस्थित
इस बैठक के दौरान गुरदेव सिंह सिद्धू, पूर्व प्रधान पंजाब, राजविंदर सिंह, जिला प्रधान फरीदकोट, लालजीत सिंह, जिला प्रधान फिरोजपुर, सरदार जगसीर सिंह, जिला प्रधान श्री मुक्तसर साहिब, सरदार बख्शीश सिंह, राज्य कोषाध्यक्ष, जगमीत सिंह, राज्य प्रेस सचिव, खुशप्रीत सिंह, अमनदीप शर्मा और कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना की बढ़ी ताकत, 50 नई यूनिट्स और हाईटेक हथियारों से लैस
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









