Weather Update : दिल्ली-NCR में अब तेज गर्मी का दौर शुरू हो चुका है. आने वाले दिनों में हालात और अधिक खराब होने की संभावना जताई जा रही है. नागरिकों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.
मंगलवार (21 अप्रैल) की सुबह दिल्ली-NCR में मौसम हल्का ठंडा बना रहेगा, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा तापमान तेजी से बढ़ेगा. सुबह 6 बजे के आसपास तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आसमान साफ नजर आ रहा है.
सुबह का मौसम और तापमान सामान्य से अधिक
दोपहर के समय प्रचंड गर्मी पड़ने की संभावना है. हालांकि शाम को कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन रात में भी गर्मी का असर बना रह सकता है. फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम में करीब 24 प्रतिशत नमी दर्ज की जा रही है और हवा की रफ्तार लगभग 8 किलोमीटर प्रति घंटा बनी हुई है.
सोमवार (20 अप्रैल) को भी दिल्ली-एनसीआर में सुबह गर्म मौसम रहा. न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है. सफदरजंग स्टेशन पर भी यही तापमान दर्ज हुआ.
पालम में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा
पालम में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लोधी रोड पर 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम है. रिज क्षेत्र में तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.
दिन में अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है.
ये भी पढ़ें- वृंदावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









