लाइफ़स्टाइल

Muskmelon Milkshake : इस गर्मी में आपका नया फेवरेट ड्रिंक, ऐसे बनाएं कूल-कूल मिल्कशेक

Muskmelon Milkshake : गर्मियों में ठंडी ड्रिंक पीने से राहत मिलती है और शरीर को अंदर से ठंडक महसूस होती है। ऐसे में मस्कमेलन मिल्कशेक एक बेहतरीन विकल्प है। मस्कमेलन (खरबूजा) मीठा और पौष्टिक फल है, और मिल्कशेक में इसे डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। यह ड्रिंक बच्चों को तो पसंद आएगी ही, बड़ों को भी काफी भाएगी।

सामग्री-

1 कप कटे हुए मस्कमेलन के टुकड़े
1 कप ठंडा दूध
2-3 चम्मच चीनी (स्वाद अनुसार)
4-5 बर्फ के टुकड़े

बनाने की विधि-

  1. मिक्सर में मस्कमेलन के टुकड़े डालें।
  2. इसमें 1 कप ठंडा दूध मिलाएं।
  3. स्वादानुसार चीनी या गुड़ डालें। आप चाहें तो थोड़ी मात्रा में वेनिला एक्सट्रैक्ट भी डाल सकते हैं, यह पूरी तरह वैकल्पिक है।
  4. बर्फ के टुकड़े डालकर स्मूद होने तक ब्लेंड करें।

मिल्कशेक तैयार होने के बाद इसे ठंडे गिलास में परोसें। ऊपर से कटे हुए मस्कमेलन के टुकड़े या पिस्ता से गार्निश कर सकते हैं। ध्यान रखें कि मस्कमेलन मिल्कशेक को तुरंत परोसें, ताकि इसका स्वाद और स्मूथनेस बनी रहे। गर्मियों में इसे पीते ही आपको ताजगी और ठंडक का एहसास होगा।

ये भी पढ़ें- Uttarakhand News : उत्तरकाशी में महिला टीचर की संदिग्ध मौत, कमरे में पड़ा मिला शव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button