Uttar Pradesh

आंधी-बारिश से यूपी बेहाल, Lucknow समेत 20 जिलों में तेज बारिश और हवाएं

UP News : उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है। बुधवार सुबह से Lucknow, Gorakhpur, Gonda, Jaunpur और Aligarh सहित करीब 20 जिलों में तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश हो रही है। Barabanki में चलती रोडवेज बस पर पेड़ गिरने की घटना सामने आई, हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। वहीं Muzaffarnagar में करीब 20 फीट सड़क धंस गई, जिससे आवाजाही प्रभावित हुई।

9 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

ग्रामीण क्षेत्रों में हालात ज्यादा खराब हैं, जहां खेतों में कटी हुई गेहूं की फसल बारिश के पानी में डूब गई है। मौसम विभाग ने 47 जिलों में बारिश और 9 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। साथ ही 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

किसानों को हो रहा नुकसान

इसी बीच Yogi Adityanath ने किसानों को हुए नुकसान को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सर्वे और मुआवजा वितरण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राहत देने में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए और हर प्रभावित किसान व बटाईदार को जल्द सहायता मिले।

पेड़ और बिजली के पोल गिरे

मंगलवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने कहर बरपाया। Agra और Mathura समेत 15 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जबकि Kanpur और Jhansi में कई पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है—कुछ दिन पहले जहां पारा 41 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं अब यह करीब 37 डिग्री तक आ गया है। Jalaun 37.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म जिला रहा।

इसके अलावा Hathras में 10 से अधिक पेड़ गिर गए, जबकि Agra में आंधी के चलते एक मैरिज हॉल का गेट गिरने से ऑटो दब गया। बीते एक हफ्ते में आंधी और बिजली गिरने की घटनाओं में करीब 15 लोगों की जान जा चुकी है।

ये भी पढ़ें- पंजाब में हेल्थ सेक्टर को बूस्ट, 300 बेड अस्पताल, 8 OT और AI-आधारित सुविधाएं तैयार करेगा मान सरकार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button