Viral Video : आजकल सोशल मीडिया हमारे रोज़मर्रा के जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। लोग दिन का काफी समय स्क्रोलिंग और वायरल कंटेंट देखने में बिता देते हैं। इसी कड़ी में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।
I Love My Daughter
वीडियो में एक लड़की और उसके परिवार के सदस्य नजर आ रहे हैं। सभी ने एक जैसी टी-शर्ट पहनी हुई है, जिस पर लड़की का चेहरा और उसके ऊपर लिखा है, “I Love My Daughter”।
जानकारी के अनुसार, यह लड़की हाल ही में 7 साल बाद तलाकशुदा हुई है। इसके बाद उसके पिता ने धूम-धाम के साथ उसे अपने घर लाकर खुशियों का जश्न मनाया। बताया गया है कि लड़की के पिता रिटायर जज हैं।
कैप्शन में पूरी घटना का विवरण
यह वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @ilyasilukhan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया था, जिसमें कैप्शन में पूरी घटना का विवरण भी साझा किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को कई लोगों ने देखा और कई अन्य यूजर्स ने इसे अपने अकाउंट से शेयर भी किया।
डिस्क्लेमर- इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। हिन्दी ख़बर किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- ईरान-अमेरिका तनाव, पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव ‘इस्लामाबाद अकॉर्ड’, होर्मुज स्ट्रेट फिर से खुलने की संभावना
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









