Rajasthan

जैसलमेर से दिल्ली जा रही बस में लगी आग, 30 यात्री थे सवार, राहगीरों ने की मदद

Jaisalmer Bus Fire : गुरुवार दोपहर जैसलमेर से दिल्ली जा रही गजराज ट्रैवल्स की बस में अचानक आग लग गई। बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार, बस के साइलेंसर के पास गर्मी और तकनीकी खराबी के कारण आग लगी, जिससे धुआं फैलने लगा।

राहगीरों की मदद से टला बड़ा हादसा

बस जोधपुर रोड पर डेजर्ट टुलिप होटल के पास 500 मीटर तक धुंआ छोड़ती हुई सड़क पर चली। आसपास खड़े राहगीरों ने हाथ हिलाकर ड्राइवर को आग और धुएं के बारे में चेताया। ड्राइवर ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और सभी यात्री सुरक्षित बाहर उतर गए।

खराबी और अत्यधिक गर्मी से हादसा

फायर ब्रिगेड को सूचना मिलते ही मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने आग पर 10 मिनट में पूरी तरह काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आग बस के साइलेंसर की खराबी और अत्यधिक गर्मी के कारण लगी।

तकनीकी खराबी और सतर्कता से बड़ी दुर्घटना

इस हादसे में बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ, लेकिन कोई यात्री घायल नहीं हुआ। यात्रियों में थोड़ी देर के लिए डर का माहौल रहा। इसके बाद ट्रैवल एजेंसी ने दूसरी बस की व्यवस्था कर सभी को सुरक्षित दिल्ली भेजा। यह घटना तकनीकी खराबी और सतर्कता की वजह से बड़ी दुर्घटना बनने से बची।

ये भी पढ़ें- गुरुग्राम उद्योग विहार में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पांच कर्मचारी घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button