Jharkhand

चंबल एक्सप्रेस में नशा खुरानी का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, साधु के वेश में घटना को दिया अंजाम

Chambal Express : धनबाद के पूर्व मध्य रेल RPF (CIB) अपराध सूचना शाखा ने चंबल एक्सप्रेस में हुई नशीला पदार्थ से खुरानी की घटना का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई थी। यह घटना 10-11 मार्च की रात चंबल एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 20975) के जनरल कोच में हुई।

महिला को खिलाए नशीले लड्डू

30 वर्षीय शिवानी अपने पति के साथ धनबाद से बांदा जा रही थीं। यात्रा के दौरान एक व्यक्ति ने साधु का भेष धारण कर उन्हें प्रसाद के नाम पर नशीला लड्डू खिलाया। लड्डू खाने के बाद महिला बेहोश हो गई और आरोपी उनके पर्स से करीब 4,000 रुपये नगद और चांदी की पायल-बिछिया लेकर फरार हो गया। शिवानी को बांदा स्टेशन पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 15 मार्च को उनकी मौत हो गई।

सात आरोपी को पुलिस ने किया काबू

जांच के दौरान रेलवे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी गिरोह का पता लगाया। जांच में सात आरोपियों का पता चलाया गया जो साधु या फकीर के भेष में यात्रियों को झांसा देते और नशीला पदार्थ खिलाकर कीमती सामान चुरा लेते थे।

ताबीज, जंतर-मंत्र की वस्तुएं बरामद

पुलिस ने आसनसोल में आरोपियों को पकड़ लिया और उनके पास से नशीले टैबलेट, ताबीज, जंतर-मंत्र की वस्तुएं, मोबाइल और नगद बरामद किए। रेलवे पुलिस ने यात्रियों से सावधानी बरतने और अजनबियों से खाने-पीने की वस्तु न लेने की अपील की है।

ये भी पढ़ें- E-Arrival Card : 1 अप्रैल से विदेशी यात्रियों के लिए ई-अराइवल कार्ड अनिवार्य, ऑनलाइन जमा करना जरूरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button