मनोरंजन

‘धुरंधर द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 1400 करोड़ के पार पहुंची कमाई

Dhurandhar The Revenge : निर्देशक आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ दूसरे हफ्ते में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की रफ्तार धीमी होने के बजाय और तेज होती दिख रही है। रिलीज के 13वें दिन भी इसने घरेलू और विदेशी बाजारों में मजबूत पकड़ बनाए रखी। इसी के साथ फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड कमाई ₹1400 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। खास बात यह है कि यह उपलब्धि बिना चीन में रिलीज हुए हासिल की गई है, जो इसे खास बनाती है।

पहले हफ्ते में ही बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

फिल्म ने पहले ही हफ्ते में ₹1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। ओपनिंग वीकेंड में ₹100 करोड़ से अधिक की कमाई कर इसने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। दूसरे हफ्ते में भी इसकी कमाई जारी रही और इसने ₹170 करोड़ का नेट कलेक्शन कर सबसे बड़ा सेकंड वीकेंड दर्ज किया। मंगलवार को फिल्म ने करीब ₹27 करोड़ की कमाई की, जिससे भारत में इसका नेट कलेक्शन ₹899 करोड़ और ग्रॉस ₹1085 करोड़ तक पहुंच गया।

विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। शुरुआती दिनों में $7 मिलियन से शुरू हुई कमाई पहले वीकेंड तक $22 मिलियन तक पहुंच गई। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ने रफ्तार बनाए रखी और अब तक करीब $38 मिलियन का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है।

नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ती फिल्म

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और बिना चीन रिलीज के सबसे बड़ी हिंदी फिल्मों में शामिल हो गई है। अब फिल्म तेजी से ₹2000 करोड़ के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में ईदी विवाद में परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत, फंदे से लटका मिला शव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button