Share Market Crash : लगातार दो दिन की तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजारों में आज 27 मार्च को जोरदार गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,700 अंक तक गिर गया, वहीं निफ्टी 23,800 के आसपास आ गया।
बाजार में यह बिकवाली मुख्य रूप से क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल, ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के चलते उम्मीदों के कमजोर होने, रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसलने और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण हुई।
आज का क्लोजिंग-
सेंसेक्स- 1,690.23 अंक की गिरावट के साथ 73,583.22 पर बंद
निफ्टी- 486.85 अंक टूटकर 22,819.60 पर बंद
गिरावट के मुख्य कारण-
प्रॉफिट बुकिंग- 24 और 25 मार्च को बाजार में जबरदस्त रिकवरी आई थी और सूचकांक 3.5% तक बढ़ गए थे। 27 मार्च को कई निवेशक अपने मुनाफे को सुरक्षित करने के लिए बिकवाली कर रहे हैं।
भू-राजनीतिक चिंता- अमेरिका ने ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों पर लगी रोक 6 अप्रैल तक बढ़ा दी है, लेकिन ईरान अब भी नरम नहीं पड़ा है। इससे बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है।
वैश्विक बाजारों का असर- 26 मार्च को अमेरिकी शेयर बाजार लगभग 2% गिर गए। 10-वर्षीय अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड 4.4% पार कर गई। वॉल स्ट्रीट के सूचकांक सितंबर के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए, जिसका असर भारत और एशियाई बाजारों पर भी पड़ा।
कच्चा तेल महंगा- ब्रेंट फ्यूचर्स 107.11 डॉलर और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 93.65 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहे हैं। तेल की कीमत में बढ़ोतरी ने ऊर्जा आयातक देशों पर दबाव बढ़ाया।
कमजोर रुपया- डॉलर के मुकाबले रुपया 94.56 तक गिर गया, जो अब तक का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इसकी वजह मध्य-पूर्व में जारी तनाव और ऊर्जा आपूर्ति की चिंता है।
विदेशी निवेशकों की बिकवाली- लगातार तेजी के बावजूद विदेशी निवेशक लगातार बिकवाली कर रहे हैं, जिससे बाजार पर दबाव बना हुआ है।
बाजार में अस्थिरता बढ़ी- India VIX में 7.5% की बढ़ोतरी के साथ यह 26.53 के स्तर पर है, जो दिखाता है कि निकट भविष्य में बाजार में और बिकवाली हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Middle East Conflict : ईरानी फौज में बच्चों की भर्ती शुरू, युद्ध में करेंगे सेना की सहायता
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









