Petrol Diesel Price Hike : उत्तराखंड में गुरुवार सुबह से प्राइवेट पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। नई दरों के अनुसार पेट्रोल प्रति लीटर 5 रुपए और डीजल 3 रुपए महंगा हो गया है, जिससे उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है।
निजी और सरकारी पंपों के दामों में काफी अंतर
नायरा पंपों पर अब पेट्रोल 93.58 रुपए से बढ़कर 98.58 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 88.21 रुपए से बढ़कर 91.21 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इस बढ़ोतरी के बाद निजी और सरकारी पंपों के दामों में अंतर काफी बढ़ गया है।
सरकारी पंपों से राहत की ख़बर
देहरादून में इंडियन ऑयल (IOCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) के पंपों पर पेट्रोल 93.35 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.24 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है, जो अभी पुराने स्तर पर ही स्थिर है। सरकारी पंपों की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।
वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी
पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण उन्होंने रेट बढ़ाए हैं। पिछले कुछ दिनों में प्रीमियम क्वालिटी पेट्रोल के दामों में भी बढ़ोतरी हुई थी।
ग्राहकों के लिए चिंता का विषय
अल्मोड़ा जिले में अधिकांश पेट्रोल पंप सरकारी तेल कंपनियों से जुड़े हैं, इसलिए यहां इस बढ़ोतरी का असर देखने को कम रहेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि निजी और सरकारी पंपों के दामों में यह अंतर ग्राहकों के लिए चिंता का विषय हो सकता है।
ये भी पढ़ें- तारिक ने पाकिस्तान के ‘नरसंहार’ को किया याद, भारत विरोधी यूनुस की खुली पोल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









