यूटिलिटी न्यूजराष्ट्रीय

Bank Holidays Alert : कल से 4 दिन के लिए बैंक बंद, डिटेल में पढ़ें

Bank Holidays March 2026 : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, मार्च के आखिरी हफ्ते में देशभर के कई राज्यों में बैंक लगातार चार दिन बंद रहेंगे। यह रामनवमी, चौथा शनिवार, रविवार और महावीर जयंती के कारण होगा।

बैंक बंद होने की तिथियां और राज्यों की लिस्ट-

26 मार्च (गुरुवार): रामनवमी के मौके पर उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, चंडीगढ़ और मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे।

27 मार्च (शुक्रवार): स्थानीय उत्सव के चलते मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, बिहार और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

28 मार्च (शनिवार): चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश के सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे।

29 मार्च (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

31 मार्च (मंगलवार): महावीर जयंती के अवसर पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।

हालांकि बैंक बंद रहेंगे, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। डिजिटल और ऑनलाइन माध्यमों के जरिए बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी।

इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप- फंड ट्रांसफर और अन्य सेवाओं के लिए। UPI, NEFT और RTGS- ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए 24/7 उपलब्ध। ATM मशीनें- कैश निकालने और जमा करने के लिए हमेशा चालू रहेंगी। ग्राहक इन सुविधाओं का उपयोग करके अपनी बैंकिंग जरूरतें पूरी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- रैपर बादशाह ने रचाई शादी, ईशा रिखी की खूबसूरती और ग्लैमर में बॉलीवुड की नई स्टार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button