Delhi NCRराजनीतिराष्ट्रीय

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी का बयान, होर्मुज मार्ग पर रुकावट स्वीकार्य नहीं, भारत 41 देशों से आयात कर रहा ऊर्जा

PM Modi on West Asia Crisis : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव पर पहली बार सार्वजनिक रूप से बयान दिया। लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच में उन्होंने कहा कि इस संकट का समाधान केवल बातचीत से ही संभव है और किसी भी नागरिक या पावर प्लांट पर हमला स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि होमुर्ज मार्ग पर किसी प्रकार की रुकावट भारत के लिए स्वीकार्य नहीं होगी।

भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश में तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित न हो। वर्तमान में भारत 27 की जगह 41 देशों से ऊर्जा आयात कर रहा है। उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया में रहने वाले लगभग एक करोड़ भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अब तक 3.75 लाख भारतीय सुरक्षित देश लौट चुके हैं, जिसमें ईरान से कई नागरिक और 700 से ज्यादा मेडिकल छात्र शामिल हैं।

अलग-अलग देशों के संपर्क में सरकार

तेल और गैस संकट से निपटने के लिए भारत के पास 65 लाख मीट्रिक टन का रिजर्व तैयार किया गया है। सरकार अलग-अलग देशों के सप्लायर्स से संपर्क में है ताकि आपूर्ति बाधित न हो। तेल, गैस और फर्टिलाइजर से जुड़े जहाज सुरक्षित भारत पहुंच रहे हैं। अन्न और राशन की पर्याप्त स्टॉक भी मौजूद है, और किसानों को यूरिया समय पर कम कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

सप्लाई सिस्टम की निरंतर मॉनीटरिंग

प्रधानमंत्री ने पावर सेक्टर पर भी ध्यान दिया। गर्मी के मौसम को देखते हुए बिजली की बढ़ती मांग के लिए पावर प्लांट में पर्याप्त कोयला स्टॉक उपलब्ध है। पावर जनरेशन और सप्लाई सिस्टम की निरंतर मॉनीटरिंग की जा रही है।

शांतिपूर्ण समाधान की ओर बढ़ने की अपील की

एनर्जी सेक्टर की अहमियत को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक विशेष समूह बनाया है, जो रोजाना आयात-निर्यात और आपूर्ति से जुड़ी दिक्कतों पर काम कर रहा है। मोदी ने पश्चिम एशिया के नेताओं से बातचीत कर तनाव कम करने और सभी पक्षों को शांतिपूर्ण समाधान की ओर बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि कॉमर्शियल जहाजों पर हमला और आपूर्ति में रुकावट अस्वीकार्य है।

ये भी पढ़ें- LPG Crisis : 14.2 किलो सिलेंडर में अब 10 किलो गैस, सरकार की नई योजना, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button