Biharराज्यशिक्षा

BSEB इंटर 2026 रिजल्ट: टॉप-5 में 19 छात्राएं, साइंस में आदित्य, आर्ट्स में निशु और कॉमर्स में अदिति बनी टॉपर

BSEB 12th Result 2026 : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 2026 का रिजल्ट सोमवार, 23 मार्च, 2026 को घोषित कर दिया गया है. इस मौके पर बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर और उनकी टीम को देश में सबसे पहले इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट प्रकाशित करने के लिए बधाई दी. इस वर्ष का रिजल्ट प्रतिशत 85.19% रहा, जो पिछले साल के 86.05% से थोड़ा कम है.

सभी संकायों में टॉप 5 में 26 में से 19 छात्राएं शामिल हैं, जो इस साल छात्राओं की बढ़त दिखाती है. विज्ञान संकाय में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पहला स्थान प्राप्त किया है, उन्हें 481 अंक मिले. कला संकाय में खिजरसराय (गया जिला) की निशु कुमारी ने टॉप किया है, उन्हें 479 अंक प्राप्त हुए. वहीं, कॉमर्स में अदिति कुमारी ने शीर्ष स्थान हासिल किया है. अदिति संत जेवियर हाई स्कूल, गांधी मैदान, पटना की छात्रा हैं और उन्हें 480 अंक मिले हैं.

कॉमर्स संकाय में टॉप-3 में छात्राएं

कॉमर्स संकाय में खास बात यह रही कि टॉप-3 में सभी छात्राएं हैं. सेकेंड टॉपर माही कुमारी कमला नेहरू बालिका उच्च विद्यालय, यारपुर, पटना की छात्रा हैं, जिन्हें 476 अंक मिले. वहीं, तीसरे स्थान पर निशिका श्री, बांकीपुर गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल, पटना की छात्रा हैं, जिन्होंने 475 अंक हासिल किए.

छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://interbiharboard.com या https://www.bsebexam.com पर जाकर देख सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए रोल कोड और रोल नंबर की आवश्यकता होगी.

इंटरमीडिएट परीक्षा में परीक्षार्थी

इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 13,04,200 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 6,70,971 छात्राएं और 6,33,229 छात्र थे। परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी के बीच 1,762 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं. विभागवार विवरण के अनुसार, साइंस संकाय में 6,14,710 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 5,37,609 ने परीक्षा पास की. कला संकाय में 6,61,610 परीक्षार्थी शामिल हुए और 5,47,537 उत्तीर्ण हुए. कॉमर्स संकाय में कुल 27,721 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 25,800 ने सफलता प्राप्त की.

ये भी पढ़ें- शादी के बाद खुला राज, SDM दामाद पर नपुंसकता छुपाने और बेटी को ब्लैकमेल करने का आरोप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button