Chhattisgarhमौसम

Weather Update : बिजली गिरने से मजदूर की मौत, 25 वर्षीय रेखा घायल

Weather Update : जशपुर जिले के दुलदुला इलाके में बिजली गिरने से एक मजदूर सनऊ राम (51) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 25 वर्षीय रेखा घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के बाद खतरे से बाहर बताया गया है। सनऊ अपने परिवार के साथ ईंट भट्ठे में काम करने आया था और अस्थायी मकान में रह रहा था। वह मूल रूप से सक्ती जिले के ग्राम डोमा का निवासी था।

पानी का बहाव रोकने की कोशिश

दूसरी ओर, रायगढ़ में बिलासपुर जलाशय का गेट टूटने से पानी राष्ट्रीय राजमार्ग और आसपास के खेतों में फैल गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर पानी का बहाव रोकने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने सिंचाई के लिए गेट खोला था, और गेट की लंबे समय से खराब स्थिति भी इस घटना का कारण मानी जा रही है।

तेज हवाएं चलने की आशंका

प्रदेश में इन दिनों मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

गरज-चमक के साख हल्की बारिश

अगले 48 घंटों में तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। अगले दो दिनों तक हल्की बारिश और गरज-चमक जारी रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस (दुर्ग) और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस (जगदलपुर) दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- सरकार ने 300 अवैध बेटिंग साइट्स और ऐप ब्लॉक किए, सट्टेबाजी पर सरकार की सख्ती

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button