Mahindra BE6 Batman Edition : भारत की प्रमुख वाहन निर्माता महिंद्रा विभिन्न सेगमेंट में अपने वाहनों की पेशकश करती है। कंपनी की इलेक्ट्रिक SUV, Mahindra BE6, को 2025 में Batman Edition के रूप में लॉन्च किया गया था। अब महिंद्रा ने इस विशेष एडिशन की पहली 999 यूनिट्स के लिए एक खास बायबैक ऑफर की घोषणा की है।
यह ऑफर केवल उन खरीदारों के लिए है जिन्होंने इस SUV के पहले बैच की बुकिंग की थी। ऑफर की वैधता उन खरीदारों को भेजे जाने वाले पत्र की तारीख से 30 दिन तक रहेगी।
Batman Edition की खासियतें-
SUV को प्रभावशाली लुक देने के लिए इसे साटन ब्लैक रंग में तैयार किया गया है।
फ्रंट दरवाजों पर कस्टम Batman डिकल और पीछे की तरफ ‘The Dark Knight’ बैजिंग।
हब कैप्स, फ्रंट फेंडर्स और रियर बंपर पर Batman का लोगो।
20 इंच के अलॉय व्हील्स।
पैक थ्री वेरिएंट पर उपलब्ध।
79 kWh बैटरी के साथ फुल चार्ज पर 683 किलोमीटर की MIDC रेंज।
रेंज बढ़ाने के लिए रीजनरेशन लेवल सुविधा।
मोटर से 210 किलोवाट पावर और 380 न्यूटन मीटर टॉर्क।
कीमत और बुकिंग-
भारतीय बाजार में लॉन्च कीमत- ₹27.79 लाख (एक्स-शोरूम)।
पहला बैच अगस्त 2025 में बुकिंग के लिए खुला था।
खरीदारों को अपनी पसंद का नंबर 001 से 999 के बीच चुनने का मौका दिया गया।
डिलीवरी शुरू हुई 20 सितंबर 2025, जो कि अंतरराष्ट्रीय Batman Day के दिन थी।
महिंद्रा का यह कदम शुरुआती खरीदारों के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन के रूप में देखा जा रहा है और Batman Edition की विशिष्ट डिज़ाइन और तकनीकी विशेषताएं इसे भारतीय इलेक्ट्रिक SUV बाजार में एक आकर्षक विकल्प बनाती हैं।
ये भी पढ़ें- IPL नाम विवाद पर केरल हाई कोर्ट ने BCCI को दी बड़ी राहत, डिटेल में पढ़ें पूरी ख़बर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









