खेल

IPL नाम विवाद पर केरल हाई कोर्ट ने BCCI को दी बड़ी राहत, डिटेल में पढ़ें पूरी ख़बर

IPL 2026 : IPL (Indian Premier League) के नाम को लेकर उठे विवाद पर अब अदालत ने विराम लगा दिया है। केरल हाई कोर्ट ने उस जनहित याचिका (PIL) को खारिज कर दिया है, जिसमें दावा किया गया था कि BCCI “इंडियन प्रीमियर लीग” नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकता।

इस तरह का मुद्दा तर्कसंगत नहीं

यह याचिका अशिक करोत नामक व्यक्ति ने दाखिल की थी, जिन्होंने खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताया। उनका तर्क था कि BCCI अपनी टी20 लीग के लिए इस नाम का उपयोग नहीं कर सकता। हालांकि, मुख्य न्यायाधीश सौमेन सेन और जस्टिस श्याम कुमार वीएम की बेंच ने इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि याचिका में कोई ठोस आधार नहीं है। अदालत ने यह भी उल्लेख किया कि आईपीएल कई सालों से सफलतापूर्वक चल रहा है और अब इस तरह का मुद्दा उठाना तर्कसंगत नहीं है।

दुनिया की सबसे बड़ी लीग IPL

इस फैसले से BCCI को बड़ी राहत मिली है और अब आईपीएल अपने मौजूदा नाम के साथ बिना किसी कानूनी बाधा के जारी रहेगा। आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग मानी जाती है और करोड़ों दर्शक इसके प्रति उत्सुक रहते हैं। कोर्ट के निर्णय से टूर्नामेंट की प्रतिष्ठा और स्थिरता बनी रहेगी।

तैयारियों और सुरक्षा इंतजामों की ली समीक्षा

इसी बीच, आईपीएल 2026 को लेकर एक और अहम अपडेट सामने आया है। कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) और RCB को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच आयोजित करने की आधिकारिक अनुमति दे दी है। यह निर्णय राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद लिया गया, जिसमें एक्सपर्ट कमेटी, KSCA और RCB के प्रतिनिधियों ने स्टेडियम की तैयारियों और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।

28 मार्च से होगा आईपीएल 2026 का शंखनाद

पिछले सीजन में RCB की जीत के बाद स्टेडियम में भगदड़ की घटना के चलते आयोजन को लेकर कुछ समय के लिए अनिश्चितता थी। लेकिन सुरक्षा उपायों और कमेटी की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद कर्नाटक सरकार ने मैचों के आयोजन को हरी झंडी दे दी। आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से बेंगलुरु में ही होगा।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान पर तेल संकट गहराया, सिर्फ 11 दिन का स्टॉक बचा, रूस ने दिया बड़ा ऑफर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button