बड़ी ख़बरराष्ट्रीयविदेश

Japan Alert : मिडिल-ईस्ट संघर्ष के बीच उत्तर कोरिया ने दागी कई मिसाइलें, जापान में अलर्ट जारी

Japan Alert : इस समय मिडिल-ईस्ट के देश युद्ध में उलझे हुए हैं। जिसका प्रभाव पूरी दुनिया में दिख रहा है। इसी बीच उत्तर कोरिया ने कई मिसाइलें दाग दी है। इसकी पुष्टि जापान और दक्षिण कोरिया ने की है। इससे क्षेत्रीय तनाव बढ़ सकता है। उत्तर कोरिया का यह मिसाइल लॉन्च दक्षिण कोरिया-अमेरिका के बीच चल रहे संयुक्त युद्धाभ्यास के विरोध में किया गया है।

आखिर इसी समय क्यों दागी मिसाइल

इस समय पश्चिम एशिया में ईरान-इजरायल युद्ध चल रहा है। जिससे पूरी दुनिया में गैस-तेल का संकट बढ़ गया है।इसी बीच पूर्वी एशिया में भी मिसाइल लांच से तनाव बढ़ गया है। दरअसल, 9 मार्च से दक्षिण कोरिया और अमेरिका बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास शुरू किया है। जिसका उत्तर-कोरिया विरोध रहा है। इस अभ्यास को वह अपने खिलाफ सशस्त्र आक्रामक तैयारी मानता है। जबकि अमेरिका और दक्षिण कोरिया का कहना है कि यह अभ्यास पूरी तरह से रक्षात्मक है। अतीत में भी उत्तरी कोरिया ऐसे अभ्यास का विरोध करता आया है।

जापान सहित पड़ोसी देश अलर्ट

जापान पीएम ऑफिस ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट में आशंका जताई कि यह बैलिस्टिक मिसाइल हो सकती है। जापानी मीडिया एनएचके ने बताया कि रक्षा मंत्रालय के अनुसार,मिसाइल का मलबा जापान के समुद्री सीमा के पास गिरा। उनके अनुसार, इस दौरान कई मिसाइलें एक साथ दागी गई हैं। वहीं दक्षिण कोरियाई सेेना ने बताया कि उत्तर कोरिया के पूर्वी तट से मिसाइल दागा गया।

दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधारने की कोशिश जारी

दक्षिण कोरिया-अमेरिका के सैन्य अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया से संबंध सुधारने की कोशिश जारी है। गत 12 मार्च को दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री ने वाशिंगटन में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी। मुलाकात में क्षेत्र में शांति के मुद्दे पर चर्चा की गई थी। आपको बता दें कि दोनों कोरियाई देशों में 2019 से बातचीत बंद है।

ये भी पढ़ें- अमेरिकी KC-135 टैंकर विमान क्रैश, 4 क्रू मेंबर्स की मौत, 2 लापता

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button