Shravasti Murder Case : ब्लैकमेलिंग से तंग आकर प्रेमी ने किसान नेता आंचल मिश्रा की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थानाक्षेत्र की है। हत्या के बाद आरोपी सूरज वर्मा ने लाश जंगल में ही छिपा दी। 15 दिन बाद शव का कंकाल मिला है।
जानिए क्या है पूरा मामला
घटना बांसगढ़ी फत्तेपुर की है। 17 फरवरी को किसान यूनियन की बैठक के बहाने आंचल मिश्रा घर से बाहर निकली। लेकिन दुबारा घर नहीं लौटी। उसके बाद 19 फरवरी को पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच के दौरान आरोपी सूरज वर्मा भी पुलिस और मृतक के पति संतोष मिश्रा के साथ उसे ढ़ंढ़ने का नाटक करता रहा।
15 दिन तक तलाश जारी रही। इस पर संतोष मिश्रा को आरोपी पर शक हुआ। पति की शिकायत पर आरोपी के कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन की जांच हुई तो आरोपी का झूठ पकड़ा गया। पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।
आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया जुर्म
पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि पिछले तीन-चार महीने से दोनों रिश्ते में थे। उसने बताया कि आंचल ब्लैकमेल करके पैसों की मांग करती थी न देने पर थाने में शिकायत करने की धमकी देती थी।
इससे वह परेशान था और रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। 17 फरवरी को आरोपी ने ककरदरी रेंज के जंगल में घटना को अंजाम दिया। सूरज ने गला दबाकर हत्या करके शव जंगल में ही छोड़ दिया।
आगामी जांच में जुटी पुलिस
क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर 03 मार्च को जंगल से कंकाल के अवशेष और जले हुए कपड़े बरामद किए गए। प्राप्त अवशेषों की पति संतोष मिश्रा ने शिनाख्त कर ली है। पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Chardham Yatra 2026 : आज से चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए क्या है पूरा प्रोसेस
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








