Ali Khamenei : ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर भारत ने शोक व्यक्त किया है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास पहुंचकर कंडोलेंस रजिस्टर पर सिग्नेचर किए। शनिवार (28 फरवरी) को US-इजरायल के ईरान पर हवाई हमले में खामेनेई की मौत हो गई थी।
अपने सर्वोच्च नेता की हत्या के बाद तेहरान बदले की आग में धधक रहा है और इजरायल के साथ उन खाड़ी देशों पर भी मिसाइलें दाग रहा है, जहां-जहां अमेरिका के सैन्य बेस मौजूद हैं।
इजरायल-अमेरिका का ईरान पर अटैक
इजरायल और अमेरिका ने अचानक ही ईरान पर अटैक कर दिया। मिसाइलों के आक्रमण से ईरान की राजधानी तेहरान शहर में डर फैल गया। इजरायल ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के घर को भी निशाना बनाया, जिसमें खामेनेई और उनके परिवार के कई सदस्यों की मौत हो गई। इस हमले के बाद से ईरान बौखला गया है और उसने खाड़ी देशों पर अंधाधुंध मिसाइल बरसानी शुरू कर दी।
पीएम मोदी ने जताई चिंता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिडिल ईस्ट के हालात पर अपनी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भारत में हमेशा ऐसे झगड़ों का हल निकालने के लिए बातचीत और डिप्लोमेसी की अपील की है।
भारत ईरान के रिश्तों की ओर इशारा
भारत का रिएक्शन जी7 डेमोक्रेसी जैसा ही था, जिनमें से किसी ने भी शोक संदेश जारी नहीं किया था। विपक्ष ईरान के साथ भारत के लंबे समय से चले आ रहे रिश्तों की ओर इशारा करते हुए इसकी मांग कर रहा है।
इसलिए कम हुआ व्यापार
एक समय था जब भारत अपनी जरूरत का 13 प्रतिशत तेल ईरान से खरीदता था, लेकिन न्यूक्लियर डील से ईरान के हटने के बाद उस पर US के बैन लगने से यह व्यापार तेजी से कम हो गया।
ये भी पढ़ें- यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या, घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









