बड़ी ख़बरराष्ट्रीयविदेश

खामेनेई की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा, वह मुझे मार देता, दो बार कर चुका था कोशिश

Iran Israel War : अमेरिका-इजरायल के हमले ईरान पर लगातार जारी है। अचानक शनिवार को की गई एयरस्ट्राइक में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई समेत रक्षा मंत्री और कंमाडर को ढ़ेर किया गया। जिसके जवाब में ईरान ने अमेरिकी बेस पर कई हमले किए। ऑपरेशन फतह-ए-खैबर के तहत ईरान ने एकसाथ 7 देशों पर एक्शन लेते हुए ताबड़तोड़ मिसाइलें दाग दी।

खामेनेई को पहले ही मार गिराया

मीडिल ईस्ट में जारी युद्ध ने विश्व की राजनीति पर गहरा प्रभाव डाल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैने खामेनेई को पहले ही मार गिराया इससे पहले की वो मुझे मार देता। उसने दो बार मुझे मारने की कोशिश की थी। वहीं ट्रंप ने कहा कि मैं एक बार फिर रिवोल्यूशनरी गार्ड, ईरानी सेना और पुलिस से आग्रह करता हूं कि वे अपने हथियार डाल दें और पूर्ण सुरक्षा प्राप्त करें, अन्यथा निश्चित मृत्यु का सामना करें।

कट्टरपंथी शासन का सामना

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने जो कदम उठाए हैं, वह बिल्कुल सही थे और यह सुनिश्चित करने के लिए जरूरी थे कि अमेरिका को कभी भी परमाणु हथियारों से लैस और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल एक कट्टरपंथी शासन का सामना न करना पड़े।

वे दुनिया के सबसे बड़े आतंकवाद प्रायोजक

ट्रंप ने कहा कि पिछले लगभग 50 सालों से ईरानी शासक “अमेरिका मुर्दाबाद” और “इजराइल मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाते हुए अमेरिका पर हमला कर रहे हैं, और वे दुनिया के सबसे बड़े आतंकवाद प्रायोजक हैं। उन्होंने यह भी कहा, “यह असहनीय धमकियां अब और नहीं सहनी जाएंगी।” ट्रंप ने ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड, ईरानी सेना और पुलिस से अपील की कि वे अपने हथियार डाल दें और सुरक्षा प्राप्त करें, अन्यथा उन्हें निश्चित मृत्यु का सामना करना पड़ेगा।

ईरान के सैकड़ों ठिकानों पर हमला

ट्रंप ने ईरानी नागरिकों से भी अपील की कि वे साहसी बनें और अपने देश को वापस लें। “अमेरिका आपके साथ है,” उन्होंने कहा। ट्रंप ने यह भी बताया कि पिछले 36 घंटों से अमेरिकी सेना और उसके सहयोगी देशों ने “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” चला रखा है, जिसमें उन्होंने ईरान के सैकड़ों ठिकानों पर हमला किया। इसमें रिवोल्यूशनरी गार्ड के ठिकाने और ईरानी वायु रक्षा प्रणालियां शामिल थीं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने नौ जहाजों और उनके नौसैनिक ठिकानों को नष्ट कर दिया है।

युद्ध अभियान पूरी ताकत से जारी रहेगा- ट्रंप

इसके साथ ही, ट्रंप ने बताया कि ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई का निधन हो चुका है और ईरान का सैन्य कमान भी समाप्त हो गया है। अब कई सैन्य अधिकारी आत्मसमर्पण करना चाहते हैं। ट्रंप ने कहा कि युद्ध अभियान पूरी ताकत से जारी रहेगा और तब तक जारी रहेगा जब तक सभी लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते।

ये भी पढ़ें- AC सर्विसिंग में इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो पड़ सकता है महंगा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button