राजनीतिराष्ट्रीय

विधायक पत्नी का मुख्यमंत्री पति से सवाल, मांगा काम का ब्यौरा

Meghalaya CM : मेघालय में विधानसभा सत्र चल रहा है। सत्र में विधायक मेहताब चांदी द्वारा मुख्यमंत्री से सवाल करना सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल, विधानसभा में बहस के दौरान नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) की विधायक मेहताब चांदी ए संगमा ने मुख्यमंत्री पति कोनराड संगमा से राज्य के विकास कार्यों को लेकर सवाल पूछे। पति-पत्नी के बीच हुआ सवाल-जवाब चर्चा का विषय बना हुआ है।

विधायक पत्नी ने मुख्यमंत्री से किया सवाल

चर्चा के दौरान विधायक मेहताब चांदी ने बताया कि पशु चिकित्सा, मत्स्य पालन विभाग कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। इससे लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही है। तथा मुख्यमंत्री से राज्य में प्रस्तावित पशु चिकित्सा, मत्स्य पालन और डेयरी कॉलेजों की प्रगति के बारे में जानकारी मांगी। तथा देरी पर सवाल उठाया।

मुख्यमंत्री का जवाब

विधायक द्वारा विभागों में कर्मचारियों की कमी को सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि विभागों में कर्मचारियों की कमी एक गंभीर समस्या है। उन्होंने रिक्त पदों को जल्द ही भरने का आश्वासन दिया। तथा परियोजनाओं में होने वाली देरी को लेकर बताया कि जमीन अधिग्रहण में देरी से परियोजना लंबित हुई।

प्रोजेक्ट पर इतने करोड़ की लागत

मुख्यमंत्री ने बताया कि वेटनरी कॉलेज के लिए रीभोई जिले के किर्देमकुलाई में 800 एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गई है। जल्द ही इस पर काम शुरू होगा। उनके अनुसार, इस प्रोजेक्ट पर लगभग 334 करोड़ की लागत आएगी। साथ ही कॉलेजों की स्थापना के सवाल पर जवाब देते हुए बताया कि सरकार राज्य में एक वेटनरी कॉलेज, दो फिशरीज कॉलेज और एक डेयरी कॉलेज बनाने की योजना पर काम कर रही है।

ये भी पढ़ें- इजराइल में PM मोदी का दूसरा दिन, मृत यहूदियों को देंगे श्रद्धांजलि, डिफेंस डील पर बनेगी बात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button