
Ameesha Patel Warrant : शादी समारोह में कार्यकर्म के नाम पर 14.50 लाख रुपये लेने के बाद भी नहीं आने का आरोप अब बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल पर भारी पड़ गया है। अभिनेत्री के खिलाफ अब गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। समन भेजने के बावजूद कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर एक्ट्रेस के खिलाफ वारंट जारी हुआ है। बता दें कि आयोजक पवन वर्मा ने कोर्ट में मुकदमा दाखिल किया था।
मामला 16 नवंबर 2017 का है, जब आयुष अग्रवाल की शादी में उन्हें बुलाया गया था। में डबल फाटक निवासी एक इवेंट कंपनी के मालिक पवन वर्मा ने बताया कि शादी के लिए उन्होंने 14.50 लाख रुपये अग्रिम भुगतान किए थे, जिसमें होटल में ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी शामिल थी। लेकिन अमीषा पटेल तय कार्यक्रम के बावजूद मुंबई से मुरादाबाद नहीं पहुंचीं। बातचीत के दौरान उन्होंने पूरी राशि लौटाने का वादा किया था। इसके बाद अभिनेत्री की ओर से 10 लाख रुपये नकद और 4.50 लाख रुपये का चेक दिया गया, लेकिन चेक बाउंस हो गया।
कोर्ट में मुकदमा और गैर जमानती वारंट
इस विवाद में पवन वर्मा ने कोर्ट में मुकदमा दायर किया। अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कोर्ट ने कई बार अमीषा को हाजिर होने के लिए समन भेजा, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुईं। अदालत ने अब उन्हें हाजिर करने के लिए गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। पवन वर्मा का कहना है कि अभिनेत्री न्याय से बचने का प्रयास कर रही हैं।
अमीषा पटेल का पक्ष
अमीषा पटेल के अधिवक्ता अभिषेक शर्मा का कहना है कि यह मामला 2017 का पुराना विवाद है और समझौते के बाद पूरी राशि लौटाई जा चुकी है। उनका दावा है कि पवन वर्मा केस का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि अमीषा शीघ्र ही कोर्ट में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करेंगी।
ये भी पढ़ें – फरीदाबाद की निजी कंपनी में बड़ा धमाका, फटे कई केमिकल ड्रम, 30 से अधिक कर्मचारी झुलसे
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








