Schools Bomb Threat : गुजरात के अहमदाबाद में कई बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। मेल में भारत को खालिस्तान बनाने जैसी बातें लिखी गई हैं। धमकी के बाद स्कूलों में अफरा-तफरी मच गई और एहतियात के तौर पर बच्चों को घर भेजा जा रहा है। पुलिस और डॉग स्क्वॉड टीम स्कूलों की जांच कर रही है। फिलहाल सघन तलाशी अभियान जारी है और मामले की जांच की जा रही है।
अहमदाबाद के डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर ने बम की जानकारी दी है। धमकी के बाद स्कूलों में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और एहतियातन स्कूल एक दिन के लिए बंद कर दिए गए। अभिभावकों को बच्चों को घर ले जाने के लिए कहा गया। साइबर क्राइम शाखा ईमेल की जांच कर रही है, जबकि डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड की टीम स्कूलों की तलाशी ले रही है।
32 स्कूलों को ईमेल से धमकी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजरात के 32 स्कूलों को ईमेल से बम की धमकी दी गई है। इनमें वडोदरा के 17 और अहमदाबाद के 15 स्कूल शामिल हैं। मेल में गुजरात को खालिस्तान बनाने और देश को बांटने जैसी बातें लिखी गई हैं।
जानकारी मिलते ही अभिभावक स्कूल पहुंचे और बच्चों को घर ले गए। सभी स्कूल खाली करा दिए गए हैं। बम निरोधक दस्ता और पुलिस टीम स्कूलों व वाहनों की जांच कर रही है। वडोदरा के उर्मी स्कूल का छात्रावास भी एहतियातन खाली कराया गया है।
ये भी पढ़ें- CBSE बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू, 10 बजे तक पहुंचना जरूरी, CBSE ने जारी की गाइडलाइन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








