Uttar Pradeshराज्य

UP चुनाव में ओवैसी की एंट्री : सपा और बीजेपी के लिए नई चुनौती

UP News : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दल अपनी रणनीति तैयार करने में लगे हुए हैं. राज्य में समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है. अब ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) भी सक्रिय होती दिख रही है. महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों में सफलता के बाद अब हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के हौसले बुलंद हैं.

बता दें कि साल 2027 के विधान सभा चुनाव में अब एक साल से भी कम समय बचा है. सीएम योगी आदित्यनाथ बनाम सपा प्रमुख अखिलेश यादव की लड़ाई में ओवैसी एक बड़ा फैक्टर बन चुके हैं. विपक्ष कभी उन पर डोरे डालता है तो कभी तंज कसता है लेकिन इन सबके बीच ओवैसी ने जो प्लान सामने रखा है वो राजनीति में कई लोगों की नींद उड़ा सकता है.

ओवैसी ने यूपी में चुनाव लड़ने का ऐलान किया

बीते दिनों असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि लोग उनसे पूछ रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में कितनी सीटें लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा, “कम ही लड़ो”. लेकिन पार्टी के स्थापना समारोह में ओवैसी ने यूपी में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.

ओवैसी की एंट्री से सपा और गठबंधन की अटकलें तेज

अब सवाल सबसे बड़ा यह है कि ओवैसी की एंट्री से किस पार्टी की मुश्किले बढ़ेगी. जब इस बारे में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ओवैसी साइकिल पर सवार होकर आएंगे. अखिलेश के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि सपा, ओवैसी की पार्टी के साथ गठबंधन की चर्चा शुरू कर सकती है.

आपको बता दें उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में 25 फीसदी से अधिक मुस्लिम आबादी हैं. पूरे राज्य की आबादी में यह हिस्सा करीब 20 फीसदी तक पहुंचता है यूपी की 403 विधानसभा क्षेत्रों में से 143 सीटों पर मुस्लिम मतदाताओं का प्रभाव है. 70 सीटों पर मुस्लिम आबादी 20-30 फीसदी के बीच है वहीं 73 सीटों पर 30 फीसदी से ज्यादा आबादी है.

ये भी पढ़ें- Ration Card : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, राशन की जगह अब सीधे अकाउंट में आएंगे पैसे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button