Epstein Files : एपस्टीन फाइल्स खुलते ही देश-विदेश में हलचल मच गई है। फाइल्स में कई बड़े नामी चेहरों के नाम सामने आने से उनमे दहशत है। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स, डोनाल्ड ट्रम्प, बिल क्लिंटन, प्रिंस एंड्रयू, मीरा नायर जैसे और भी कई बड़े नाम शामिल हैं।

नाम का 169 बार किया गया जिक्र
दरअसल वहीं अब एक धर्मगुरु का नाम सामने आने से बवाल मच गया है। यह नाम तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का है। एपस्टीन फाइल्स के डॉक्यूमेंट्स में दलाई लामा के नाम का जिक्र 169 बार किया गया है। बता दें कि एपस्टीन फाइल्स अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी की गई है। दलाई लामा का नाम सामने आने से धर्मशाला में अचानक अशांति सी प्रतीत होती है। वहीं सोशल मीडिया पर भी बवाल मचा है। इसी बीच उन्होंने प्रेस स्टेटमेंट जारी करने अपनी सफाई पेश की है।
जेफरी एपस्टीन से नहीं की मुलाकात
दलाई लामा ने प्रेस नोट जारी कर कहा, हाल के कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट “एपस्टीन फाइल्स” को लेकर हिज होलिनेस दलाई लामा को जेफरी एपस्टीन से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। हम स्पष्ट रूप से पुष्टि करते हैं कि हिज होलिनेस ने कभी जेफरी एपस्टीन से मुलाकात नहीं की है और न ही उन्होंने किसी को अपनी ओर से उनके साथ कोई मुलाकात या संपर्क करने की अनुमति दी है।

एपस्टीन के दस्तावेजों में कई हस्तियों के नाम
दलाई लामा के एक्स एकाउंट पर जारी किए गए इस प्रेस नोट में एपस्टीन फाइल्स के दावों को झूठा और भ्रामक बताया। विशेषज्ञों का कहना है कि फाइल्स में ज्यादातर नाम सिर्फ उल्लेख हैं। इनमें कोई फोटो, कोई फाइनेंशियल लेन-देन, कोई डायरेक्ट मीटिंग का सबूत नहीं है। एपस्टीन के दस्तावेजों में कई हस्तियों के नाम आते हैं, लेकिन इसका मतलब कोई गलत संबंध नहीं होता। उनके शिष्य कहते हैं कि दलाई लामा, जो करुणा और शांति के प्रतीक हैं, ऐसी अफवाहों पर कभी ध्यान नहीं देते। गुरुजी की जिंदगी सत्य और अहिंसा पर आधारित है। झूठ की छाया भी उनके पास नहीं ठहर सकती।
जेफ्री एपस्टीन की सीक्रेट पार्टियों
जेफ्री एपस्टीन एक ऐसा शख्स, जो एक वक्त दुनिया के ज्यादातर ताकतवर नेताओं का चहेता था। जिसके प्राइवेट आइलैंड की सीक्रेट पार्टियों में जाने की सभी की हसरत होती थी। आज सपने में भी कोई जेफ्री नाम नहीं लेना चाहता। वजह- दुनिया का सबसे सनसनीखेज सेक्स स्कैंडल ‘एपस्टीन फाइल्स’।
ये भी पढ़ें- Chenab Dam : चिनाब डैम के लिए टेंडर जारी, बूंद-बूंद को तरसेगा Pak, सिंधु समझौता सस्पेंड
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









