RajasthanUncategorizedक्राइमराज्य

प्रेमी, पति और हत्या, एक और प्रेमिका बनी पति की हत्यारिन, राजा रघुंवशी हत्याकांड की दिलाई याद

Rajasthan News : कुछ महीनें पहले सोनम और राजा रघुवंशी का नाम काफी चर्चे में था। चर्चे में रहने की वजह थी प्रेम, प्रेमी, पति और हत्या। सोनम का प्रेमी के साथ प्रेम इतना गहरा था कि मजबूरी में किसी और से शादी तो हो गई, लेकिन प्रेमी के साथ रहने के लिए पति की हत्या करवा दी। ठीक ऐसी ही खबर राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से सामने आई है, जहां प्रेमी के चलते पति की हत्या करवा दी गई है।

रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह खबर रावला थाना क्षेत्र की है जहां शादी के महज तीन महीनें बाद 30 जनवरी की रात करीब 9 बजे पत्नी ने अपने पति की बेरहमी से हत्या करा दी। हत्या करवाने से पहले पत्नी ने इस घटना को एक हादसा का एंगल देने की योजना बनाई। लेकिन शायद वो ये नहीं जानती थी कि कितनी भी चालाकी कर लो कानून से बचना लगभग असंभव है। हुआ भी कुछ ऐसा ही।

प्रेमी के साथ मिलकर बनाई हत्या का प्लान

दरअसल, 23 वर्षीय अंजू की शादी आशीष के साथ हुई थी, लेकिन अंजू अपनी शादी से खुश नहीं थी। वह अपने प्रेमी संजू के साथ शादी करना चाहती थी और उसी के साथ रहना चाहती थी। मजबूरन उसको घरवालों की मर्जी से शादी करनी पड़ी, लेकिन अंजू लगातार अपने प्रेमी संजू के संपर्क में थी। शादी के कुछ दिन बाद वह अपने मायके चली गई और वहां जाकर वह अपने प्रेमी संजू और उसके दो साथियों (रॉकी और बादल) के साथ आशीष की हत्या का प्लान बनाया।

डिनर के बाद टहलने का आदत बना मौका

अंजू को ये बात पता थी कि आशीष डिनर के बाद टहलने जाता है। 30 जनवरी की रात वह अपने पति को सुनसान वाले रास्ते (अनूपगढ़ मार्ग) पर ले गई, जहां उसके प्रेमी और उसके साथी पहले से घात लगाए बैठे थे। रास्ते में टहलने के दौरान तीनों आरोपियों ने आशीष पर हमला कर दिया। पहले आशीष को जमकर पीटा फिर गला घोंटकर मार दिया। लूटपाट का एंगल देने के लिए अंजू ने अपने जेवर और मोबाइल आरोपियों को थमा दी।  

मेडिकल रिपोर्ट के बाद उपजा पुलिस का शक

वहीं पुलिस को जानकारी मिली कि अनूपगढ़ मार्ग पर दो लोग बेहोशी की हालत में पड़े हैं। पुलिस ने पाया कि वहां अंजू और आशीष बेसुध अवस्था में पड़े थे। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को इस मामले में तब शक हुआ जब आशिष के मेडिकल रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए, और सबसे अहम बात की उसकी मौत दम घुटने से हुई थी। वहीं अंजू को एक खरोच भी नहीं आई थी।

पहले बयान बदलती रही अंजू

बस यहीं से पुलिस की जांच शुरु हुई। अंजू के मोबाइल रिकॉर्ड से खुलासा हुआ कि वह सादुलशहर निवासी अपने पुराने प्रेमी संजू के लगातार संपर्क में थी। जब उससे पूछताछ शुरु हुई तो वह अपने बयान लगातार बदलती रही। बाद में सख्ती बरतने पर आखिरकार वह हार गई और सारा सच उगल दिया।

सभी आरोपी गिरफ्तार

मामले में सारे झोल साफ होने के बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी पत्नी अंजू, उसके प्रेमी संजू, और सहयोगी रॉकी उर्फ रोहित व बादल उर्फ सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें – करनाल जेल अकादमी में दीक्षांत परेड: CM नायब सैनी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित किया, भत्तों में बढ़ोतरी की घोषणा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button