Other Statesबड़ी ख़बरराष्ट्रीय

Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, जैश के दो आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भारतीय जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को जन्नत में भेज दिया है यानि मिट्टी में मिला दिया है। बता दें कि यह मुठभेड़ मंगलवार से जारी थी। इस दौरान एक आतंकी को गोली लगी थी। दोनों आतंकवादी गुफा में जाकर छिप गए थे।

एक गुफा में छिपे थे आतंकी

सेना की व्हाइट नाइट कोर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने बसंतगढ़ इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामनगर के जाफर जंगल इलाके में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग की।

करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ में एक आतंकी को गोली लगी, लेकिन वह अपने साथी के साथ एक गुफा में छिप गया। सूत्रों के अनुसार, गुफा में दो रास्ते हैं जिनसे आतंकी फरार हो सकते हैं।

खुफिया जानकारी के आधार पर बड़ी कार्रवाई

जैसे ही जम्मू-कश्मीर पुलिस को जोफर क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत एक ‘स्पेशल ज्वाइंट ऑपरेशन’ शुरू किया। यह दुर्गम क्षेत्र पुलिस स्टेशन रामनगर के अंतर्गत आता है, जहां जम्मू-कश्मीर पुलिस की SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप), भारतीय सेना और CRPF ने मिलकर ऑपरेशन किया।

दोपहर करीब 3:45 बजे, जब सर्च पार्टी संदिग्ध स्थान के पास पहुंची, छिपे हुए आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसे हमारे जवानों ने मजबूती से जवाब दिया।

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Crime : लड़के ने गर्लफ्रेंड को किया Block, शक से पैदा हुई खाई, लड़की ने कर दी हत्या

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button