Delhi NCRराष्ट्रीय

Budget 2026 : बजट में सिगरेट महंगी-बीड़ी सस्ती, ये है शराब का अपडेट, डिटेल में पढ़ें पूरी ख़बर

Budget 2026 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 9वां बजट पेश किया। जिसमें कई चीजें महंगी और कई सस्ती हुई। वहीं सिगरेट महंगी और बीड़ी सस्ती हो गई है। इसमें शराब के अलावा स्क्रैप और खनिज़ महंगा है। वहीं ‘फ्यूचर ऑप्शन ट्रेडिंग’ पर बड़ा असर देखने को मिला है।

ये सामान हुए सस्ते-

कपड़े, लेदर आइटम, चमड़े के उत्पाद, कैंसर-शुगर की 17 दवाएं ड्यूटी फ्री, सिंथेटिक फुटवियर, मोबाइल बैटरियां होंगी सस्ती, लिथियम आयन सेल, मिक्स्ड गैस सीएनजी, सोलर ग्लास होंगे सस्ते, विमानों का ईंधन, ईवी, माइक्रोवेब ओवन, विदेश यात्रा शामिल हैं।

सिगरेट पर एक्साइज ड्यूटी दर

केंद्र सरकार ने सिगरेट, तंबाकू और पान मसाला पर टैक्स व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। 1 फरवरी से इन उत्पादों पर नई एक्साइज ड्यूटी लागू की जाएगी। अब हर 1000 सिगरेट पर एक्साइज ड्यूटी की दर 2050 से 8500 तक तय की गई है।

कुछ खास श्रेणियों की सिगरेट पर यह टैक्स 11,000 तक भी पहुंच सकता है। इसके साथ सिगरेट पर पहले से ही लागू 40 प्रतिशत जीएसटी भी जारी रहेगा। इस तरह कुल टैक्स बोझ 60 से 70 प्रतिशत तक पहुंच सकता है, जो पहले लगभग 50 से 55 प्रतिशत था।

शराब उपभोक्ताओं को चुकानी होगी कीमत

शराब महंगी हो गई है। शौकीनों को अब जेब और ढ़ीली करनी पड़ेगी। अब मनपसंद शराब पीने के लिए ज्यादा दाम चुकाने होंगे। शराब स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है। कई जगहों पर शराब की बिक्री पर रोक भी है। इसके बावजूद लोग शराब कंज्यूम करने से नहीं हिचकते हैं।

ये भी पढ़ें- Budget 2026 : इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं, जानिए क्या हुआ महंगा-क्या हुआ सस्ता

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button