बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

गृह मंत्रालय के बाहर TMC सांसदों का विरोध प्रदर्शन, हिरासत में महुआ मोइत्रा समेत 8 सांसद

TMC Leaders Protest : पश्चिम बंगाल में ED (प्रवर्तन निदेशालय) की कार्रवाई को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेताओं में आक्रोश इतना बढ़ गया कि शुक्रवार यानी आज सुबह वे गृह मंत्रालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पहुंच गए। इस बारे में जैसे ही दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली वह मौके पर पहुंची और विरोध प्रदर्शन कर रहे सभी नेताओं को मौके से हटाया। इस दौरान पुलिस ने टीएमसी के 8 सांसदों को हिरासत में ले लिया।

दरअसल, टीएमसी के सांसद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दिल्ली स्थित कार्यालय (गृह मंत्रालय) के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पहुंच गए। इस दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन, महुआ मोइत्रा और अन्य को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए सांसदों पर आरोप है कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारे लगाए और विरोध प्रदर्शन किया।

‘BJP ऐसे चुनाव नहीं जीतेगी’

इस दौरान महुआ मोइत्रा ने कहा कि देश देख रहा है कि दिल्ली पुलिस एक चुने हुए सांसद के साथ कैसा व्यवहार कर रही है। लेकिन हम हार नहीं मानेंगे और बीजेपी को जरूर हराएंगे। वहीं, TMC सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि ED ने गलत तरीके से रेड की, और यह अलोकतांत्रिक तरीके से चुनाव जीतने की कोशिश है। बीजेपी इस तरह से चुनाव नहीं जीतेगी।

‘चुनाव के समय सब कुछ याद आता है’

ED की रेड का विरोध करते हुए TMC सांसद शताब्दी रॉय ने कहा कि केंद्र चुनाव जीतने के लिए अपनी जांच एजेंसियों को भेजता है। उन्होंने कहा कि कल ED की टीम भेजी, और उन्हें चुनाव के समय सब कुछ याद आता है। वे चुनाव जीतने के लिए ED, CBI की टीमें भेजते हैं, लेकिन वे फिर भी चुनाव नहीं जीतेंगे।

उल्लेखनीय है कि यह घटना तब हुई जब पश्चिम बंगाल में ईडी ने छापा मारा और स्थानीय सीएम ममता बनर्जी ने कथित तौर पर कोयला तस्करी मामले के सिलसिले में राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के ऑफिस में ED की रेड के दौरान बाधा डाला। ममता बनर्जी का कहना था कि अमित शाह पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग कर रहे हैं।

अमित शाह को ममता की चुनौती

ममता बनर्जी का कहना है कि केंद्रीय एजेंसी ने पार्टी से संबंधित सामग्री, जिसमें हार्ड डिस्क, उम्मीदवारों की सूची और रणनीतिक दस्तावेज शामिल हैं, जब्त कर लिए हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री पर के लिए कहा कि क्या पार्टी की हार्ड डिस्क, उम्मीदवारों की सूची इकट्ठा करना ED, अमित शाह का काम है? वह घटिया, शरारती गृह मंत्री जो देश की रक्षा नहीं कर सकता, मेरे सभी पार्टी दस्तावेज ले जा रहा है। इस दौरान बनर्जी ने चुनौती देते हुए कहा कि ‘अगर अमित शाह बंगाल चाहते हैं, तो आएं, लोकतांत्रिक तरीके से लड़ें और जीतें।

पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि सबको पता चलना चाहिए कि किस तरह का ऑपरेशन किया गया है। सुबह 6:00 बजे वे आए और पार्टी का डेटा, लैपटॉप, स्ट्रैटेजी और मोबाइल फोन जब्त कर लिए। उनके फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने सारा डेटा ट्रांसफर कर लिया। मेरा मानना है कि यह एक अपराध है।’

ईडी का ममता पर आरोप

वहीं ममता बनर्जी के तमाम आरोपों के बीच ईडी का भी बयान सामने आया है। ED ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी प्रतीक जैन के घर में घुसीं और फिजिकल दस्तावेज़और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सहित अहम सबूत हटा दिए, अपनी स्थिति साफ करते हुए, ED ने कहा कि यह सर्च सबूतों पर आधारित है और किसी राजनीतिक संगठन को टारगेट नहीं किया गया है। किसी पार्टी ऑफिस में सर्च नहीं की गई है। यह सर्च किसी चुनाव से जुड़ी नहीं है और मनी लॉन्ड्रिंग पर रेगुलर कार्रवाई का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें –  AAP ने मनरेगा को खत्म करने के विरोध में नाभा में केंद्र के खिलाफ किया प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button