राष्ट्रीय

Bank Holidays : जनवरी 2026 में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की लिस्ट देखें

Bank Holidays : नए साल 2026 के जनवरी महीने में बैंकों की छुट्टियों को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, जनवरी 2026 में देश के विभिन्न राज्यों में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें 4 रविवार और दूसरा तथा चौथा शनिवार शामिल हैं, जबकि 10 दिन स्थानीय त्योहारों और अवसरों के कारण बैंकों की सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

2026 में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

1 जनवरी 2026 (गुरुवार) : नववर्ष / गान-नगाई

(आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इम्फाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, शिलांग)

2 जनवरी 2026 (शुक्रवार): नववर्ष उत्सव / मन्नम जयंती

(आइजोल, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम)

3 जनवरी 2026 (शनिवार): हजरत अली जयंती

(लखनऊ)

4 जनवरी 2026 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

(सभी बैंक)

10 जनवरी 2026 (शनिवार): दूसरा शनिवार

(सभी बैंक)

11 जनवरी 2026 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

(सभी बैंक)

12 जनवरी 2026 (सोमवार): स्वामी विवेकानंद जयंती

(कोलकाता)

14 जनवरी 2026 (बुधवार): मकर संक्रांति / माघ बिहू

(अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, ईटानगर)

15 जनवरी 2026 (गुरुवार): पोंगल / उत्तरायण पुण्यकाल

(बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद, विजयवाड़ा)

16 जनवरी 2026 (शुक्रवार): थिरुवल्लुवर दिवस

(चेन्नई)

17 जनवरी 2026 (शनिवार): उझावर तिरुनल

(चेन्नई)

18 जनवरी 2026 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

(सभी बैंक)

23 जनवरी 2026 (शुक्रवार): नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती / बसंत पंचमी

(अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता)

24 जनवरी 2026 (शनिवार): चौथा शनिवार

(सभी बैंक)

25 जनवरी 2026 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

(सभी बैंक)

26 जनवरी 2026 (सोमवार): गणतंत्र दिवस

(लगभग पूरे भारत में)

ऐसे में ग्राहक बैंक से जुड़े जरूरी काम इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर ही करें। छुट्टियों की तारीखें राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। बैंकों के बंद रहने के बावजूद ग्राहक UPI, IMPS, NEFT, RTGS और ATM जैसी डिजिटल सुविधाओं के जरिए लेनदेन और अन्य बैंकिंग कार्य आसानी से कर सकेंगे। इन सेवाओं पर छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- पतियों का अटूट प्रेम और पत्नियों की बेवफाई, 2025 की 10 बड़ी घटनाएं

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button