Earthquake : जापान में आज एक बार फिर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल ने भूकंप की तीव्रता 6.7 दर्ज की गई। भूकंप की गहराई 10.7 किलोमीटर रही। जोरदार भूकंप से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं सुनामी को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।
भूकंप के बाद सुनामी काअलर्ट
इससे पहले जापान में 7.5 मैग्नीट्यूड के भूकंप से धरती कांप गई थी। वहीं सुनामी का अलर्ट हॉक्काइडो, आओमोरी के प्रशांत तट, इवाते और मियागी प्रीफेक्चर क्षेत्र में जारी किया गया। समुद्र की लहरें ऊंची उठने की आशंका जताई गई, जिसके बाद लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।
जानकारी के लिए बता दें कि भूकंप की 5.0 से ऊपर की तीव्रता को तेज और खतरनाक माना जाता हैं, यह भारी नुकसान कर सकता है, जापान में आए भूकंप से फिलहाल किसी तरह के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।
चोथें दिन भूकंप से कांपी धरती
जानकारी के मुताबिक, जापान में एक हफ्ते में चौथी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले सोमवार को 7.6 की तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसमें 50 से ज्यादा लोग घायल हुए। हल्के नुकसान और सुनामी की लहरें भी देखी गई।
इसके अगले दिन यानी मंगलवार को होंचो शहर में 6.7 मैग्नीट्यूड के झटके आए। वहीं बुधवार को आओमोरी और होक्काइडो में भी 6.5 की तीव्रता का भूकंप आया। आज यानी शुक्रवार को फिर से 6.7 की तीव्रता के भूकंप से जापान हिला है। ऐसे में लगातार चोथें दिन भूकंप की दहशत से लोगों में दहशत है।
ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में हड़तालों पर 6 महीने की रोक, ESMA 1966 के तहत आदेश जारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









