राष्ट्रीय

कांग्रेस ने PM मोदी का AI वीडियो X पर किया शेयर, BJP बोली- जनता माफ नहीं करेगी

PM Modi AI Videos : पीएम मोदी की एआई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसके बाद बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। बता दें कि कांग्रेस नेता ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म x पर PM मोदी का AI वीडियो पोस्ट किया है।

यह वीडियो 6 सेंकड का है जिसमें PM मोदी को वैश्विक मंच पर चाय बोलो, चाय चाहिए बोलते हुए दिखाया गया है । उनके एक हाथ में चाय की केतली और दूसरे हाथ में ग्लास है। इस AI वीडियो को कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने पोस्ट किया है।

PM मोदी की AI वीडियो

AI वीडियो में PM मोदी को रेड कारपेट पर चलते हुए दिखाया है। उन्हें सुट बुट पहने मंच पर चाय वाले के रूप में दर्शाया है। उनके पीछे भारत सहित कई देशों के झंडे लगे हैं। इनमें भाजपा का भी झंडा नजर आ रहा है। इसके साथ ही कांग्रेस की प्रवक्ता डॉ रागिनी नायक ने कैप्शन में लिखा है ‘अब ई कौन किया बे’।

कांग्रेस पर BJP का निशाना

भाजपा के नेता शहजाद पूनावाला ने वीडीयो को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होनें इस AI वीडियो को शर्मनाक बताते हुए पोस्ट किया की ‘नामदार कांग्रेस ओबीसी समुदाय से आने वाले कामदार प्रधानमंत्री को बर्दाश्त नहीं कर पा रही’।

भाजपा ने कहा कि कांग्रेस ने PM मोदी के आर्थिक पृष्ठभूमि का मजाक बनाया है। साथ ही, कहा की ऐसा भद्दा मजाक कांग्रेस को भारी पड़ेगा। शहजाद ने कहा की इन्होंने पहले भी PM का मजाक उड़ाया है। और उन्हें कई बार गालियां दी है। कांग्रेस ने बिहार चुनाव में भी PM की माता को गालियां दीं थी। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

PM मोदी की माता का AI वीडियो शेयर

यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने पीएम मोदी का मजाक बनाते हुए वीडियो पोस्ट किया है। इससे पहले भी कांग्रेस ने बिहार चुनाव के दौरान PM की माता की AI वीडियो शेयर की थी, जिस पर भाजपा भड़क गई थी। वीडियो में दिखाया गया कि पीएम मोदी सपना देख रहे हैं और उनकी मां उन्हें उनकी राजनीति को लेकर डांट रही हैं।

भाजपा ने तब कहा था कि यह प्रधानमंत्री की दिवंगत मां, महिलाओं और गरीबों का अपमान है। कांग्रेस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा था- साहब के सपनों में आईं मां। देखिए रोचक संवाद।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में शुरु हुई भारत टैक्सी सेवा, 51 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन, सस्ता किराया

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button