Bihar

Bihar CM Oath : नीतीश कुमार ने 10वीं बार CM पद की शपथ ली, PM मोदी, शाह-नड्डा रहे मौजूद

Bihar CM Oath : बिहार की राजधानी पटना में नीतीश कुमार ने 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज नेता शपथग्रहण समारोह में मौजूद हैं।

पीएम मोदी का किया अभिवादन

सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने दूसरी बार डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। शपथ लेने के बाद विजय सिन्हा ने पीएम मोदी का अभिवादन किया। विजय सिन्हा भूमिहार समाज से आते हैं। लखीसराय से 5 बार विधायक रह चुके हैं।

बिहार मंत्रीमंडल में नीतीश के साथ-साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। राज्यपाल के आदेश पर सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, विजय चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, डॉ दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष सुमन, सुनील कुमार, जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रोशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया।

LJPRV से एक मंत्री शपथ लेंगे

मंच पर पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास के प्रमुख चिराग पासवान ने एनडीए के सभी वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद लिया। वह अपनी पार्टी से तीन मंत्री चाहते थे। लेकिन, आज उनकी पार्टी से एक मंत्री शपथ लेंगे। बाकी बाद में लेगें।

श्रेयसी सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ

श्रेयसी सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी हैं, जमुई विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बनीं, कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीत चुकी हैं। लगातार दूसरी बार श्रेयसी सिंह विधायक बनी हैं। श्रेयसी सिंह राजपूत समाज से आती हैं।

बता दें कि राजग ने बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा में 202 सीट जीतकर सत्ता में वापसी की, जिनमें भाजपा के 89, जदयू के 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 19, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमा) के चार विधायक शामिल हैं।

गांधी मैदान सुरक्षा घेरा

गांधी मैदान की सुरक्षा एसपीजी के हाथों में है। पूरे गांधी मैदान में त्रि स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। जिला पुलिस बल भी गांधी मैदान के अंदर और बाहर पर्याप्त संख्या में तैनात है। 

Related Articles

Back to top button