बड़ी ख़बरमौसम

पिछले तीन वर्षों में सबसे गर्म रहा शनिवार, तापमान 42 डिग्री से ऊपर, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather : मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में रविवार यानी आज बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

राजधानी दिल्ली और आसपास के शहरों के मौसम में तेजी से उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार को पिछले साल से सबसे अधिक तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले दिल्ली में अधिक तापमान 2022 में दर्ज किया गया था। जब अधिकतम तापमान अप्रैल में 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 3.1 डिग्री कम है। दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 35 प्रतिशत से 15 प्रतिशत के बीच रहा।

तापमान में भी कमी की संभावना

दिल्ली में रविवार को बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। दिन के समय अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में दो मई तक दिन के समय तेज हवा चलने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में भी कमी की संभावना हैं।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 247 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के मुताबिक एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा 51 से 100 के बीच संतोषजनक 101 से 200 के बीच मध्यम और 201 से 300 के बीच खराब 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

यह भी पढ़ें : सुरक्षा बलों की हिट लिस्ट में जम्मू-कश्मीर के ये 14 आतंकी, जुड़े हैं पाकिस्तान से तार, तलाश में जांच एजेंसियां

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button