खेलबड़ी ख़बर

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट की जारी, 34 खिलाड़ी शामिल

BCCI released : पुरुष क्रिकेटर्स के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी गई है। 34 खिलाड़ी हैं, जिन्हें 4 ग्रेड में रखा गया है। सबसे A+ ऊपर ग्रेड है, इसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा शामिल हैं। इसके अलावा इन चारों खिलाड़ियों को पहले भी इसी केटेगरी में रखा गया था। जानते हैं कि सभी प्लेयर्स को इस अनुबंध के तहत कितने रूपये मिलेंगे।

दरअसल, BCCI ने नए 5 खिलाड़ियों को लिस्ट में रखा है, इन खिलाड़ियों को पहली बार बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्र्रैक्ट में शामिल किया गया है। इन खिलाड़ियों के नाम नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, आकाश दीप, अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती हैं। इसके साथ ही बीसीसीआई ने 4 प्लेयर्स को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से हटा दिया है। इसमें शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, केएस भरत और जितेश शर्मा शामिल हैं।

Grade A+ में शामिल खिलाड़ियों की सैलरी 7 करोड़ है। रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा शामिल हैं। Grade A में शामिल खिलाड़ियों की सैलरी 5 करोड़ है। इसमें मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत शामिल हैं।

Grade B में शामिल खिलाड़ियों की सैलरी 3 करोड़ है। इसमें सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर शामिल हैं। Grade B में शामिल खिलाड़ियों की सैलरी 1 करोड़ है। इसमें रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफ़राज़ खान, नितीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें : पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की आयु में निधन, वेटिकन में ली अंतिम सांस

    Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

    Related Articles

    Back to top button