Haryanaक्राइमबड़ी ख़बर

कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल मर्डर मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Rohtak : हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल मर्डर मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से पकड़ा है। आरोपी मृतका का दोस्त बताया जा रहा है।

हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी मृतका हिमानी नरवाल का दोस्त बताया जा रहा है। आरोपी हिमानी की हत्या उसी के घर में की थी। हत्या के बाद लाश को सूटकेस में बंद कर उसे सांपला बस स्टैंड पर फेंक कर आरोपी दिल्ली फरार हो गया था। हरियाणा पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।

सचिन रोहतक का रहने वाला

आरोपी का नाम सचिन बताया जा रहा है। सचिन रोहतक का रहने वाला है। उसने हिमानी की हत्या क्यों की? इसकी पूछताछ की जा रही है। हरियाणा पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से हिमानी का मोबाइल फोन और ज्वेलरी भी बरामद की गई है। आज हरियाणा पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

हत्याकांड को लेकर बात की थी

बता दें कि हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने भी रोहतक एसपी से हिमानी हत्याकांड को लेकर बात की थी। उन्होंने एसपी से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की थी।

सजा देने की मांग की

वहीं हिमानी नरवाल की मां ने आरोपी को मौत की सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी का कोई ब्वॉय फ्रेंड नहीं था। वह मुझसे हर बात बताती थी। किसी भी सरकारी मुलाजिम से मेरे पास अभी तक कोई फोन नहीं आया है। मेरी बेटी की छवि को हर कोई जानता था।

यह भी पढ़ें : मंत्री के बयान से मचा बवाल, कहा -लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button