Other States

महाराष्ट्र सरकार द्वारा लव जिहाद के खिलाफ बनाई गई कमेटी तो अबू आजमी बोले – ‘किसी भी धर्म के…’,

Abu Azmi On Love Jihad : लव जिहाद को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने एक कमेटी का गठन किया है, जो कानून का मसौदा तैयार करेगी। इसी पर ही नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। अबू आजमी ने कहा कि किसी भी धर्म को मान सकता है। लव जिहाद जैसी कोई चीज नहीं है। अगर कोई हिंदू महिला किसी मुस्लिम से शादी करती है।

अबू आजमी ने कहा कि देश संविधान और कानून से चलता है। कानून के तहत 18 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म के व्यक्ति से शादी कर सकता है और किसी भी धर्म को मान सकता है। लव जिहाद जैसी कोई चीज नहीं है। अगर कोई हिंदू महिला किसी मुस्लिम से शादी करती है तो वे दबाव डालकर महिला के परिवार का मन बदल देते हैं, जिसके बाद वह कहती है कि उससे जबरदस्ती शादी करवाई गई। वे बस मुसलमान को परेशान करना चाहते हैं।

‘कानून इसकी इजाजत देता है’

अबू आजमी ने कहा कि सदियों से हिंदू और मुसलमान आपस में शादी करते आ रहे हैं। ये कानून बनाकर संविधान बदलना चाहते हैं। कोई बच्चा किसी धर्म में पैदा और बड़ा होता है, लेकिन बालिग होने के बाद जब उसे लगता है कि उसे दूसरा धर्म अच्छा लगता है तो वो उसके साथ जा सकता है और कानून इसकी इजाजत देता है। जबरन कोई शादी नहीं होती है। शादी लड़का और लड़की की मर्जी से होती है।

यह भी पढ़ें : सरकारी इमारतों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर सौर ऊर्जा में 20 मेगावाट की और वृद्धि करने का लक्ष्य निर्धारित : अमन अरोड़ा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button