Delhi NCRबड़ी ख़बर

दिल्ली में जीत के बाद अब कितने राज्यों में है बीजेपी की सरकार?

Delhi : दिल्ली विधानसभा चुनाव का फाइनल रिजल्ट आने के बाद अब आज से दिल्ली चुनाव का शोर समाप्त हो गया है। बता दें कि इस बार दिल्ली में बीजेपी बड़ी मार्जीन से आई है। बीजेपी ने दिल्ली के 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। गौरतलब हो कि केंद्र के अलावा देश के कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पहले से ही है। ऐसे में अब दिल्ली का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है। तो आइए जानते हैं कि दिल्ली के अलावा देश के किन-किन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।

राज्यपार्टीमुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेशभाजपायोगी आदित्यनाथ
मध्य प्रदेशभाजपाडॉ. मोहन यादव
हरियाणाभाजपानायब सिंह सैनी
उत्तराखंडभाजपापुष्कर सिंह धामी
गुजरातभाजपाभूपेंद्र पटेल
ओडिशाभाजपामोहन चरण मांझी
राजस्थानभाजपाभजन लाल शर्मा
छत्तीसगढ़भाजपाविष्णु देव साय
अरुणाचल प्रदेशभाजपापेमा खांडू
मणिपुरभाजपाएन. बीरेन सिंह
असमभाजपाहिमंत विश्व शर्मा
त्रिपुराभाजपामणिक साहा
गोवाभाजपाप्रमोद सावंत
महाराष्ट्रभाजपादेवेंद्र फ़डणवीस
राज्यपार्टीमुख्यमंत्री
बिहारजदयूनीतीश कुमार
आंध्र प्रदेशटीडीपीचंद्रबाबू नायडू
मेघालयएनपीपीकॉनराड संगमा
नगालैंडएनडीपीपीनेफियू रियो
पुडुचेरीएआईएनआरसीएन. रंगास्वामी
सिक्किमएसकेएमप्रेम सिंह तमांग

भाजपा की दिल्ली में धमाकेदार वापसी

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 साल बाद धमाकेदार वापसी की। वहीं इस जीत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘प्रचंड जनादेश’ बताया और कहा कि राजधानी के चौतरफा विकास और लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए वह कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

यह भी पढ़ें : दिल्ली चुनाव में जनता ने 48 सीटों पर विजय दिलाई, ये स्पष्ट संदेश है कि दिल्ली के दिल में मोदी बसते हैं : जेपी नड्डा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button