दिल्ली चुनाव में जनता ने 48 सीटों पर विजय दिलाई, ये स्पष्ट संदेश है कि दिल्ली के दिल में मोदी बसते हैं : जेपी नड्डा

दिल्ली चुनाव में जनता ने 48 सीटों पर विजय दिलाई, ये स्पष्ट संदेश है कि दिल्ली के दिल में मोदी बसते हैं : जेपी नड्डा
Delhi Assembly Election Results 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटें जीतकर एक बड़ा राजनीतिक कारनामा कर दिखाया है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी नीतियों पर जनता के भारी समर्थन को दर्शाती है। बीजेपी ने इस चुनाव के दौरान विकासवाद और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का वादा किया, जिसे जनता ने सराहा और समर्थन दिया।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद जश्न मनाने के लिए सभी पार्टी कार्यकर्ता और मंत्री बीजेपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज इस ऐतिहासिक क्षण पर मैं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा एक के बाद एक विजयी हो रही है।
जे.पी. नड्डा ने कहा, “इस चुनाव और इससे पहले के लोकसभा चुनाव, दोनों ही चुनाव में दिल्ली की जनता ने एक स्पष्ट संदेश दिया है। लोकसभा में आपने 7 की 7 सीटों पर भाजपा को विजयश्री दिलाई और इस विधानसभा चुनाव में आपने 48 सीटों पर विजय दिलाई। ये स्पष्ट संदेश है कि दिल्ली के दिल में मोदी बसते हैं।
बीजेपी अध्यक्ष ने एक्स पर किया पोस्ट
वहीं अपने सोशल मीडिया एक्स पर जेपी नड्डा ने लिखा कि, आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी की प्रचण्ड विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, अंत्योदय व विकासपरक नीतियों पर जनता – जनार्दन के अटूट समर्थन की जीत है। प्रत्येक बूथ पर अथक परिश्रम करने वाले भाजपा के हमारे कार्यकर्ताओं और प्रदेश नेतृत्व को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
मिल्कीपुर उपचुनाव में जीत की दी बधाई
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने लिखा, उत्तर प्रदेश में अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा की प्रचण्ड जीत आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों पर जनता के अटूट समर्थन का प्रतीक है। इस विजय के लिए BJP4UP के सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जी को बधाई देता हूं।
यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रयागराज महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई, समाज की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप