बड़ी ख़बर

Sambit Patra : ‘देश को अस्थिर करने का…’, संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Sambit Patra : संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। बीजेपी सोरोस मुद्दे को उठाया। संसद में खूब हंगामा हुआ और संसद स्थगित हो गया। इसी को लेकर संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बुधवार को कहा कि सोरोस फाउंडेशन से पैसा लेकर देश को अस्थिर करने का जो षड्यंत्र है, उसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूरा गांधी नेहरू परिवार संलिप्त है।

संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहली बार राज्यसभा में भारत के उपराष्ट्रपति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का नोटिस विपक्ष द्वारा दिया गया है। सोरोस फाउंडेशन से पैसा लेकर देश को अस्थिर करने का जो षड्यंत्र है, उसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूरा गांधी नेहरू परिवार संलिप्त है।

‘संविधान के प्रति सम्मान का भाव नहीं है’

उन्होंने कहा कि जब इस विषय को संसद और संसद के बाहर उठाया गया तो आनन-फानन में इस विषय से अपने आप को दूर करने के लिए और भटकाने के लिए धनखड़ जी के खिलाफ ये अविश्वास प्रस्ताव लाने का प्रयास कांग्रेस और उनके कुछ साथी दलों ने किया है। एक तरफ संविधान पर चर्चा की ओर भारत का संसद बढ़ रहा है और वहीं दूसरी ओर एक बात स्पष्ट हो रही है कि कांग्रेस के मन और कर्म में कहीं भी संविधान के प्रति सम्मान का भाव नहीं है। 

यह भी पढ़ें : Syria News : विद्रोहियों का हमला, क्या राष्ट्रपति बशर अल असद ने देश छोड़ दिया ?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button